Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते?:बनारस में युवकों ने DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई

    2 hours ago

    1

    0

    बनारस में गंगा में नाव पर मांसाहार करने के आरोप में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी हुई है। इस पर लखनऊ में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पूछा है कि आखिर गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते? ये सब हमारे-आपके बीच में दूरियां पैदा करने के लिए किया जा रहा है। डीएम, एसपी और एसओ को भी इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन लोगों ने हथेली नहीं गरम की होगी इसीलिए उन पर कार्रवाई हुई। ये बातें अखिलेश यादव ने लखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में कही। उनके साथ इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत बड़ी संख्या में सियासी और सामाजिक लोग भी थे। ‘5-स्टार जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई’ अखिलेश यादव ने कहा- प्रशासन ऐसी कार्रवाई सरकार को खुश करने के लिए कर रहा है। एक 5-स्टार जहाज चला था। उसमें महंगी-महंगी शराब रखी थी। उसके टॉयलेट का वेस्ट गंगा में जा रहा था। उस जहाज के मालिक पर क्या कार्रवाई हुई? उस समय जो गड्ढे खोदकर छोड़ गए थे, उसकी गंदगी गंगा में पहुंची। उस पर क्या एक्शन हुआ? 'जनता को सब मालूम है अफवाहजीवी कौन' अखिलेश यादव बोले- एलपीजी गैस का संकट बढ़ रहा है। स्थिति ऐसी ही रही है तो आगे व्यापार पर बड़ा नुकसान पहुंचेगा। हम अफवाह नहीं फैला रहे हैं। हम जानकारी दे रहे हैं। जनता को मालूम है कि सबसे बड़ा अफवाहजीवी कौन है। सरकार को एलपीजी संकट दूर करने के लिए काम करना चाहिए। ग्रीन कॉरिडोर में गड्ढे को लेकर कहा- उनके लोगों ने रात में जाकर गड्ढे खोद दिए होंगे। इतना पैसा लगने के बावजूद भी गड्ढा हो गया। इन्हें गड्ढे पसंद हैं। ‘बंगाल में SIR के नाम पर जनता बहुत परेशान हुई’ अखिलेश यादव ने कहा कि जब चुनाव उत्तर प्रदेश में होगा ना डीजीपी हटेंगे ना होम सेक्रेटरी हटेंगे ना चीफ सेक्रेटरी हटेंगे ना कप्तान की शिकायत करेंगे ना वह हटेंगे ना डीएम हटेंगे ना कमिश्नर हटेंगे लेकिन यह सब बीजेपी को हरवाएगे। उन्होंने कहा कि बंगाल में हटाया है लेकिन जनता वहां पर ममता बनर्जी को चुनने जा रही है। बंगाल के लोगों ने भेदभाव देखा है। SIR के बहाने बहुत परेशान किया। अब भी परेशान किया जा रहा है। वोटर लिस्ट तैयार नहीं है। गोरखपुर में हत्या हो रही। हर दूसरे-तीसरे दिन वह वहीं रुकने जाते हैं। वहां हमेशा हत्या होती है। जब मुख्यमंत्रीजी गोरखपुर जाते हैं तो लॉ अलग ले जाते हैं और ऑर्डर अलग ले जाते हैं। इस मामले पर बोले अखिलेश- काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी की गई। सोमवार को हुई इस पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ‘जाहिल नाव पर इफ्तार कर रहे थे’ अंजुमन इंतजामिया मसाजिद, बनारस के संयुक्त सचिव एसएम यासीन का कहना है कि कुछ जाहिल नाव पर रोजा इफ्तार कर रहे थे। इस्लाम में इसके लिए कहीं जगह नहीं है। इफ्तार एक शुद्ध धार्मिक कार्य है। यह कोई सैर या पिकनिक नहीं है। इफ्तार के बाद तुरंत मगरिब की नमाज जरूरी है। इन जाहिलों को इनके घरवालों ने क्या सिखाया है? इस्लाम को बदनाम करने का मौका दिया है। इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है। हम उम्मीद करते हैं कि आलिम भी इस विषय पर अपना विचार साझा करने की जहमत उठाएंगे। भाजपा और उनके कार्यकर्ताओं को ऐसा मौका आखिर इन जैसे जाहिल लोगों से ही तो मिलता है और वह मिल गया। ACP कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने कहा- भाजयुमो के रजत जायसवाल की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो टीमें गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री : CM योगी के पैर छुए, अखिलेश ने गले लगाया; रिसेप्शन में गंभीर-धवन, जडेजा भी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के फाइव स्टार होटल ‘द सेंट्रम’ में रिसेप्शन पार्टी दी। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में तीन भाइयों ने युवक से मारपीट की:बचाने आए माता-पिता पर भी हमला, पैसे छीनने का आरोप
    Next Article
    मंत्री ओपी राजभर आज कासगंज में:अधिकारियों संग बैठक, अंत्येष्टि स्थल का उद्घाटन और महारैली को संबोधित करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment