Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुनो UN ये तरीका बदल लो...ईरान पर भारत ने गजब ही रुख दिखाया, 193 देश हैरान

    3 hours from now

    1

    0

    एक तरफ ईरान इजराइल अमेरिका के बीच युद्ध जारी है और दूसरी तरफ भारत ईरान को लेकर अपनी स्थिति साफ कर चुका है। भारत का कहना है कि यह वक्त युद्ध का नहीं है। जरूरत है कि तमाम पक्ष इस पूरे मामले में खुद को रोके। संयम बरते बातचीत की मेज पर आए। भारत ने साफ तौर पर कहा है कि वो सभी पक्षों से शांति की अपील करता है ताकि पूरे इलाके में स्थिरता और शांति आ सके। इसके साथ ही भारत ने यह भी अपील किया है इस मौके पर कि यूएन को अपने काम का तरीका बदलना होगा और भारत ने साफ तौर पर कहा है कि मौजूदा परिदृश्य को देखकर लगता है कि यूएन को तत्काल बदलाव की जरूरत है। हमको और ये भारत का पक्ष रहा है कि संवाद का रास्ता तय किया जाए। राजनैतिक माध्यम का रास्ता तय किया जाए ताकि जल्द से जल्द यह संघर्ष को विराम पे लाया जाए। हम लोगों ने यह भी कहा है कि हम सभी देशों से यह हमारी आह्वान है कि संयम बरतें और संघर्ष को आगे बढ़ने से रोका जाए। जहां तक आपने संयुक्त राष्ट्र की बात की, वहां के सुधार की बात की।इसे भी पढ़ें: UN Security Council के प्रस्ताव पर भड़का Iran, अन्यायपूर्ण बताकर दी स्थायी दाग लगने की चेतावनीआपको पता है कि पिछले कई एक दशकों में यह हमारा पक्ष रहा है भारत का कि जल्द से जल्द संयुक्त राष्ट्र का सुधार हो और ऐसे मौके पर जब हम सुधार की बात करते हैं तो उसमें एक नया उसके एक नया मायना आ जाता है और साथ ही साथ यह भी पता चलता है कि इसको जितना जल्दी करें उतना जल्दी बेहतर होगा संयुक्त राष्ट्र के लिए और दुनिया के लिए। जिस लिहाज में भारत के विदेश मंत्रालय ने सिर्फ इस युद्ध को रोकने की बात नहीं की है। बल्कि जिस तरह से यूएन में बदलाव की मांग की है उसे सुनकर उसे देखकर आप समझ सकते हैं कि इस वक्त भारत यूएन से क्या चाहता है। यूएन के तौर तरीकों ने हाल के दिनों में यह बताया है कि किस तरीके से यूएन की कोई खास भूमिका इस तरह के युद्ध में अब बची नहीं है।इसे भी पढ़ें: Iran-US War में चीन को मिल गया मौका, ताइवान की घेराबंदी? ट्रंप हैरान! यूएन लगातार अपनी प्रतिष्ठा के संकट से गुजर रहा है और ऐसे में भारत जैसा देश लगातार यूएन में बदलाव की मांग कर रहा है। वीटो पावर कुछ देशों को देकर शांति से बैठा यूएन अब आने वाले दिनों में इस तरह से ही अगर काम करेगा तो यूएन के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना होगा। क्योंकि अमेरिका हो या चीन हो ऐसी शक्तियां लगातार यूएन का माहौल ही उड़ाती रही हैं। अब ऐसे में यूएन को यह सोचना है कि वो आखिर बदलाव खुद में कब लाएगा, कैसे लाएगा क्योंकि जिस तरीके से ईरान, इजराइल और अमेरिका का संघर्ष जारी है और जिस तरह से खाड़ी के देशों को ईरान निशाना बना रहा है, ऐसे में यूएन शांति की भी अपील कर रहा है तो उसके सुनने वाला कोई नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कहर ढा रहा है ईरान...जंग के बीच UAE ने मिलाया भारत को फोन, होर्मुज पर हो गया बड़ा खेल!
    Next Article
    राज्यसभा में 37 सदस्यों को विदाई:पीएम मोदी ने कहा- देवगौड़ा, खड़गे, पवार से नए सांसदों को सीखना चाहिए, इन्होंने आधी उम्र सदन में बिताई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment