Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश ने सीमा राजभर को महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया:पूर्वांचल के राजभर वोट बैंक पर नजर; कहा- भाजपा विपक्ष में रहने की प्रैक्टिस कर रही

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भाजपा की जनाक्रोश रैली पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- सुना है पदयात्रा हो रही थी लखनऊ में। इतनी भीषण गर्मी में कोई काला चश्मा नहीं लगाया था। ये पहली सरकार है जो सत्ता पक्ष में रह कर विपक्ष की प्रैक्टिस कर रही है। फतेहपुर में चायवाले की दुकान की जांच पर भी बिना नाम लिए कटाक्ष किया। कहा- चायवाला कहता था कि मेरे से अच्छा चाय कोई नहीं बना सकता। शायद इसी बात की नाराजगी रही होगी। मंगलवार को सपा प्रमुख, सपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी ऐलान कर दिया है। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने बलिया की रहने वाली सीमा राजभर को नया अध्यक्ष घोषित किया। पढ़िए अखिलेश यादव की प्रमुख बातें... 1- जनता को गुमराह कर रही बीजेपी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी लोग महिला आरक्षण के पक्ष में रहे हैं। कोई आरक्षण को रोकना चाहता है तो वह भाजपा है। हम उनकी बदनीयत को कामयाब नहीं होने देंगे। जो लोग गिनना नहीं चाहते हैं, वो जानते हैं कि जब जनगणना होगी तो लोग अपनी जाति की जनगणना की मांग करेंगे। जब जाति जनगणना की बात होगी तो लोग अपने अधिकारों की बात करेंगे। इसलिए भाजपा की कोशिश थी कि जनता को गुमराह करें। अब अपनी बदनीयत की हार को छिपाने के लिए ये लोग दिखावा करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लोग महिलाओं में बंटवारा करना चाहते थे लेकिन हम लोगों ने मिलकर रोक दिया। 2- भाजपा हारते समय कुछ भी कर सकती अखिलेश ने कहा- हिटलर के जमाने में प्रोपगंडा के लिए एक मिनिस्टर बनाया जाता था। लेकिन भाजपा सरकार में जितने लोग संवैधानिक पदों पर बैठे हैं, वह भी सरकार का काम कर रहे हैं। भाजपा हारते समय कुछ भी कर सकती है। अब वह हार रही है। जाएगी तो लौट कर कभी नहीं आएगी। जो लोग ये झूठ बोल सकते हैं जो बिल पास हो चुका हो, उसके विरोध में सड़क पर घूम रहे हों। शपथ लिए हुए लोग। वो झूठ बोलकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। एक नौजवान ने मुझे चाय पिला दी तो उसकी दुकान बंद करा दी। चायवाला नौजवान कहता था कि मेरे से अच्छा चाय कोई नहीं बना सकता। शायद इसी बात की नाराजगी रही होगी। 3- पीडीए ही जे़न-जी है... पीडीए में जे़न-जी के रोल पर जवाब देते हुए पूर्व सीएम ने कहा- पीडीए ही जेन जी है। जो बहुजन समाज था, वो ही पीडीए है। इतिहास में पहली बार एक समुदाय एक दल को हराने जा रहा है। समुदाय का नाम है पीडीए परिवार। हम सब का मानना है कि जिनके दुख दर्द, पीड़ा प्रताड़ना... सब मिलकर के भाजपा का मुकाबला कर पीडीए सरकार बनाने जा रहे हैं। 4- महिलाओं को आरक्षण के साथ साथ संरक्षण की आवश्यकता महिलाओं को आरक्षण के साथ-साथ जरूरत है संरक्षण की। आज बताइए आंकड़े क्या बताते हैं? हम और आप...यहां जितने लोग हैं...हमारा यह जे़नजी नौजवान जानता होगा कि व्यू से पता लगता है कि आप कितना ट्रेंडिंग में हैं। व्यूज कितने हैं। उससे पता लगता है कि टीआरपी क्या है आपकी। किसी भी क्लास में जिसके सबसे ज्यादा नंबर होते हैं, वही टॉपर होता है। वो नंबर है, उससे पता चलता है कि वह टॉपर है। इसी तरह हम अगर आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं अगर कहीं हैं तो वह यूपी में हैं। एक दो घटनाएं नहीं है, बड़ी संख्या में घटनाएं हो रही है जो लगातार हो रही हैं और सरकार उसे छिपा रही है। 1090 बरबाद कर दिया, 108 एंबुलेंस बर्बाद कर दी। 102 महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए थी,उसे बंद कर दिया। 5- अभी तक वे नाम बदलते रहे, अब उनका नाम बदल गया अखिलेश यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा-अभी तक वे ही नाम बदलते थे, अब उनका नाम किसी ने बदल दिया। पश्चिम बंगाल में दूसरे की सरकार है। ऐसे ही बोलते रहे तो एफआईआर न दर्ज हो जाए। दरअसल, बताया जा रहा कि पश्चिम बंगाल में सुभाष चंद्र बोस के नारे-तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा...को स्वामी विवेकानंद को कोट कर दिया था। इस पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उनको बुलडोजर बुद्धि कह दिया था। ------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले:प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं चलीं। योगी के अलावा दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत पार्टी के सीनियर लीडर भी कड़ी धूप में पैदल चले। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान जेल से कोर्ट लाई गई:5 महीने की बेटी गोद में थी, प्रेमी साहिल को भी पुलिस लेकर आई
    Next Article
    युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, 4.5 लाख की उगाही:झूठे केस में फंसाने की धमकी, दंपति ने SSP से लगाई गुहार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment