Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश नहीं उनके पिता भी अयोध्या से नहीं लड़ पाएंगे':स्वामी राजकुमार दास बोले- 2027 में योगी आदित्यनाथ ही सीएम बनेंगे

    22 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के प्रसिद्ध श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख और श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य स्वामी राजकुमार दास का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि अखिलेश यादव ही नहीं, उनके पिता मुलायम सिंह यादव भी अयोध्या से 2027 का चुनाव लड़ने के बारे में नहीं सोच सकते थे। उन्होंने कहा कि 2027 में योगी आदित्यनाथ पूरी मजबूती के साथ फिर सत्ता में आएंगे। अयोध्या के सैकड़ों साधु भी बिना किसी स्वार्थ के उनके साथ खड़े होंगे। ऐसे में कोई उनके सामने दिखाई नहीं देगा। अखिलेश के बयान पर संत का जवाब स्वामी राजकुमार दास ने यह बात अखिलेश यादव के 8 अक्टूबर को अयोध्या में दिए बयान के जवाब में कही है। अखिलेश यादव ने भागवत कथा के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उनमें हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। अब स्वामी राजकुमार दास ने अखिलेश यादव को ही अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद अयोध्या की राजनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अपने धर्म का ईमानदारी से पालन करें वीडियो के आखिर में स्वामी राजकुमार दास ने धर्म को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि जिसका जो धर्म है, उसे ईमानदारी से उसका पालन करना चाहिए। अपने धर्म में जीना और मरना ही सबसे अच्छा है। कौन हैं स्वामी राजकुमार दास? स्वामी राजकुमार दास अयोध्या के जानकीघाट स्थित श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख हैं। वह श्रीराम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य और नित्य सरयू महाआरती समिति के संरक्षक भी हैं। इसके अलावा वह कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। करीब 54 साल के स्वामी राजकुमार दास की अयोध्या के संत समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है। हाल ही में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच हुए विवाद को सुलझाने की कोशिशों में भी उनका नाम सामने आया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में डीएलएड की बैक पेपर परीक्षा आज से:213 केंद्रों पर 74,500 प्रशिक्षु होंगे शामिल, 14 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा
    Next Article
    लखनऊ में गुरुद्वारे में सेवा बस का लोकार्पण:कार सेवा के लिए मिली बस, पांच मेधावी विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment