Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश-राहुल का पुतला फूंकने में BJP विधायक का मुंह झुलसा:सपा प्रमुख का तंज- आग लगाने वाले सावधान रहें

    6 hours ago

    1

    0

    बहराइच में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फूंकते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। शनिवार को दोपहर एक बजे भाजपा कार्यकर्ता नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने जैसे ही पुतले में आग लगाई। लपटें भड़क उठीं और विधायक के चेहरे पर आ गईं। उनका चेहरा और सिर के बाल झुलस गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने तुरंत कपड़े से आग बुझाई। विधायक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना डीएम आवास से 50 मीटर की दूरी पर हुई। अनुपमा जायसवाल योगी सरकार के पहले कार्यकाल में करीब 2 साल बेसिक शिक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री थीं। इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया के X प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘आग लगाने वाले सावधान रहें। आग लगाने वाली महिला की इलाज की व्यवस्था की जाए।’ घटना की 3 तस्वीरें देखिए… डीएम चौराहे पर प्रदर्शन, पुतले के पास खड़ी थीं अनुपमा जायसवाल बहराइच में शनिवार को भाजपा नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल भी शामिल थीं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले बनाए गए थे। कार्यकर्ता विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। डीएम आवास से 50 मीटर दूर चौराहे पर पूतला फूंकने के लिए सभी रुके। नारेबाजी की। पुतले को चारों ओर से कार्यकर्ताओं ने घेर रखा था। इसके बाद पुतले पर तेल डाला। एक महिला कार्यकर्ता सबको दूर हटने के लिए कह भी रही थी। तभी एक कार्यकर्ता ने पुतले में आग लगाई। आग की लपटें सीधे अनुपमा जायसवाल के चेहरे और बालों पर आ गईं। कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने कपड़े से आग बुझाई। अनुपमा को पुतले से दूर ले गए। इस दौरान पुतला सड़क पर पड़ा जलता रहा। डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे आनन-फानन में विधायक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर विधायक का हाल जाना। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी अस्पताल में मौजूद रहे। अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जानिए… 17 अप्रैल 2026 को संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिर गया। यह बिल 30 साल में 7वीं बार खारिज हुआ, जब सरकार इसे पास कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने में विफल रही। इस बार मतदान में इसके समर्थन में 298 मत पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट आए। यह बिल महिलाओं को 33% आरक्षण देने के साथ-साथ परिसीमन से जुड़ा था। विपक्षी दलों ने जनगणना और परिसीमन के बिना ही आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग की थी, जबकि सरकार ने इसे इसके साथ जोड़कर पेश किया। 12 साल के शासन में यह पहला मौका था, जब मोदी सरकार सदन में कोई बिल पास नहीं करा पाई। इससे पहले अमित शाह ने लोकसभा में एक घंटे की स्पीच में कहा था कि अगर ये बिल पास नहीं होते हैं तो जिम्मेदारी विपक्ष की होगी। बिल गिरने के बाद भाजपा ने इसे मुद्दा बनाया है। जगह-जगह विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला:उम्रकैद हुई थी, 26 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत को लेकर बड़ी तैयारी, एक नहीं तीन SUV लेकर आ रही है ये कंपनी
    Next Article
    सिवालखास सीट पर रालोद के रणवीर दहिया पहली पसंद:भाजपा से गौरव चौधरी पसंदीदा उम्मीदवार, सपा से सम्राट मलिक, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment