Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश संसद में बोले- मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण मिले:अमित शाह का जवाब- सारी टिकटें उन्हें दे दीजिए, हमें कोई आपत्ति नहीं

    7 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में गुरुवार को महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 बिल पेश किए गए। इसे लेकर सपा सांसदों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस हुई। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा- सरकार संविधान के विरोध में काम कर रही है। जब तक मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। तब इसका मतलब नहीं है। इस पर शाह ने जवाब दिया- मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण गैर-संवैधानिक है, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- पूरा देश आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है। मैं जानना चाहता हूं कि मुस्लिम महिलाओं के लिए क्या। ये सशक्तिकरण नहीं है, तुष्टिकरण के लिए है। इस पर शाह ने जवाब दिया कि सपा पूरी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है। इधर, संसद के बाहर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- भाजपा आरक्षण के नाम पर समाज में जहर घोलना चाहती है। वह लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही थोपना चाहती है। हम इसका विरोध करते हैं, क्योंकि परिसीमन के नाम पर जिस तरह जहर घोला गया है और जिस समय इसे लाया गया है, वह सवाल खड़े करता है। दरअसल, संशोधन बिल में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 2029 से 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव है। साथ ही लोकसभा सांसदों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने की बात कही गई है। राज्यों में 815 और केंद्र शासित प्रदेशों में 35 तक सीटें होंगी। सीटों की सटीक संख्या तय करने के लिए परिसीमन किया जाएगा। 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। संसद में यूपी के सांसदों से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों ने मारी बाजी, अभय सिंह बने CBSE 10th टॉपर
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड- 2 बहनें जिंदा जलीं, 250 परिवार बेघर:राख में मिलीं फ्रिज, बाइक; महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने झोपड़ियां फूंकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment