Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव 30 अप्रैल को हरदोई आएंगे:मल्लावां में शिल्पी हत्याकांड में पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अप्रैल 2026 को हरदोई का दौरा करेंगे। वह मल्लावां क्षेत्र के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य पीड़ित परिवार को सांत्वना देना है। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव सुबह 10:30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे तक उनके हरदोई पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां वह श्री राम रहीम कुशवाहा के परिवार से मिलेंगे। मुलाकात के बाद, अखिलेश यादव दोपहर लगभग 1:15 बजे हरदोई से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और शाम 3:15 बजे तक लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है। उनके जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त होने के कारण, प्रशासन को दौरे के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिल्पी कुशवाहा की हत्या 13 अप्रैल को हुई थी। वह घर से कूड़ा डालने जा रही थीं, तभी आरोपी ऋषभ ने फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में ऋषभ और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग, जो हत्यारोपी के करीबी हैं, भी इस घटना में शामिल थे, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पहले, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में विश्व मलेरिया दिवस पर विभाग सतर्क:13.4 लाख जांच में 112 मरीज मिले, समय पर इलाज से सभी स्वस्थ
    Next Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू:दीनदयाल शोध संस्थान ने सीवेज, बाढ़ प्रबंधन पर विशेषज्ञों को बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment