Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन:BHU गेट पर सपा का धरना, सड़क जाम; सपा कार्यकर्ताओं को टांग कर ले गई पुलिस

    21 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीएचयू सिंहद्वार (मुख्य गेट) के सामने जुटे और सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई और कुछ समय के लिए सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस से सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नोकझोंक हो गई। इस दौरान पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को टांग कर ले गई। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ता सपा कार्यकर्ता जिले के अलग-अलग इलाकों से बीएचयू गेट पर पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से आसपास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। तस्वीरों में देखिए पुलिस और सपा नेताओं में तकरार… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन को पहले से इस कार्यक्रम की सूचना नहीं थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर बैठने के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंचे BHU के छात्र प्रदर्शन के दौरान बीएचयू के कुछ छात्र भी धरना स्थल पर पहुंच गए। छात्रों की मौजूदगी को देखते हुए विश्वविद्यालय के प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया। छात्रों को परिसर के अंदर भेजा गया स्थिति को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को सड़क से हटाकर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर भेज दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने हालात को संभाल लिया। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात धरने के कारण बीएचयू सिंहद्वार के सामने कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। लेकिन जब सपाई नहीं माने तो उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वाराणसी में 20 कार्यकर्ताओं को रामनगर थाने पर बैठाया गया काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर शाम 7:45 पर शुरू हुआ विरोध 8 बजे तक बड़ा रूप ले लिया। मौके पर पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें रामनगर थाने पर लेकर गई। कार्यकर्ताओं के अनुसार लगभग 20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है और उन्हें थाने पर बैठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर हवाई पट्टी परिसर में हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरा:सूखी झाड़ियों ने पकड़ी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पाया
    Next Article
    लखनऊ में लाठी लेकर निकले कांग्रेसी:पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं को धक्का दिया, अजय राय धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment