Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लाठी लेकर निकले कांग्रेसी:पुलिस ने बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ताओं को धक्का दिया, अजय राय धरने पर बैठे

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय से लाठी लेकर 5-कालिदास मार्ग की ओर कूच किया। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने तीन रास्तों पर 4 लेयर की बैरिकेडिंग की।प्रदर्शनकारियों ने पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी। करीब 100 मीटर तक आगे बढ़ गए। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। दूसरी बैरिकेडिंग पर चढ़े पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धक्का देकर गिरा दिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पगड़ी बांधकर बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा। दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम आवास के पास धरना-प्रदर्शन किया था। इसके जवाब में भाजपा ने लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसके जवाब में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में बैठक की। उसमें भाजपा को जवाब में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। देखिए 5 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन:BHU गेट पर सपा का धरना, सड़क जाम; सपा कार्यकर्ताओं को टांग कर ले गई पुलिस
    Next Article
    वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन:काशी विद्यापीठ के सभी गेट बंद, दीवरों पर चढ़े छात्र; कई कार्यकर्ता हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment