Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अखिलेश यादव की कुंडली में राजयोग नहीं':सांसद रविकिशन का दावा- 2027 भूल जाएं; अपने रथ से यूपी का विकास देखें

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा- अखिलेश की कुंडली में कई साल तक राजयोग नहीं है। वे सपने देख सकते हैं। उसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, जनता अब उनके बनाए अंधेरे में नहीं रहना चाहती। जनता अब उन्हें ही अंधेरे में रखेगी। उनकी कुंडली जनता ही लिखेगी। ऐसे में 2027 का चुनाव तो वह भूल ही जाएं। दैनिक भास्कर से बातचीत में सांसद रवि किशन ने सपा की रथयात्रा पर तंज कसा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रथयात्रा के दौरान अखिलेश यादव यूपी का विकास देख लेंगे। मोदी-योगी सरकार में अच्छी सड़कें बनी हैं। हर जगह बम-बम और अपराध का माहौल नहीं मिलेगा। उन्हें उत्तम और उत्सव प्रदेश की झलक दिखेगी। दरअसल, 2027 चुनाव से पहले सपा मुखिया ने 24 सितंबर को सपा की रथयात्रा की शुरुआत की थी। अखिलेश रथ से रायबरेली पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि जनता के वोट का बुलडोजर भाजपा पर चलने वाला है। जनता भाजपा को सत्ता से उतारकर लोकतंत्र को जिताने का काम करेगी। रवि किशन के इंटरव्यू की 2 बड़ी बातें- 1. ‘ज्योतिष और विद्वान भी कह रहे, राजयोग वापस नहीं आया’ रवि किशन ने कहा- गोरखपुर और पूर्वांचल के बड़े-बड़े ज्योतिषी और विद्वान कह रहे हैं कि अखिलेश यादव की कुंडली में अभी राजयोग वापस नहीं आया है। कई साल तक राजयोग नहीं है। मौका मिलने के बावजूद अखिलेश ने कुछ नहीं किया। जनता अब तरक्की चाहती है और माफिया के राज में नहीं जाना चाहती। 2. ‘रथ लेकर चलिए, बदलते यूपी की नई तस्वीर देखिए’ रवि किशन ने कहा- अखिलेश रथ लेकर निकले हैं। इसी बहाने योगी सरकार के उत्तर प्रदेश का विकास भी देख लेंगे। रथायात्रा के दौरान उन्हें अयोध्या में प्रभु राम मंदिर के दर्शन भी कर लेने चाहिए। काशी विश्वनाथ और विंध्याचल कॉरिडोर भी देखना चाहिए। सरकारी स्कूलों में हुए जीर्णोद्धार के काम देखकर अखिलेश को खुशी होगी। इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए- अब पढ़िए अखिलेश यादव ने क्या कहा था? ---------- ये खबर भी पढ़ें- बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारी, मौत: जौनपुर में दिल के पास तमंचा सटाकर फायर किया, बुलेट पीठ चीरते हुए सीट में घुसी जौनपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर ने गुरुवार देर रात सुसाइड कर लिया। उन्होंने चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाया और गोली मार ली। बुलेट पीठ को चीरते हुए सीट में जा धंसी। गोली लगने के बाद टाटा सिएरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर मैनेजर को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उफनाती नदी में बहा टैंकर, बारिश से फसलें गिरीं:चक्रवात ने पलटा मौसम, लखनऊ में 24 घंटे से बारिश, योगी बोले- 24 घंटे में मुआवजा दो
    Next Article
    करोड़पति कारोबारी के हत्यारोपी बेटे का कुबूलनामा, VIDEO:कानपुर में बोला- पिता को मरवाना था, उनके अवैध संबंधों से मां भी परेशान थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment