Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उफनाती नदी में बहा टैंकर, बारिश से फसलें गिरीं:चक्रवात ने पलटा मौसम, लखनऊ में 24 घंटे से बारिश, योगी बोले- 24 घंटे में मुआवजा दो

    10 hours ago

    1

    0

    बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'अर्नब' से यूपी में मौसम बिगड़ गया है। आधे से ज्यादा प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं। दिन में अंधेरे जैसा माहौल है। आंधी जैसी हवाओं की वजह से कई जगह फसलें गिर गई हैं। खेतों में पानी भर गया है। कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 40 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लखनऊ में 24 घंटे से तेज हवाओं के साथ बरसात हो रही है। हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। खराब मौसम की वजह से अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर और गोंडा में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से उठे इस चक्रवाती तूफान की वजह से यूपी, बिहार, एमपी और आसपास के राज्यों में मौसमी गतिविधियां तेज हुई हैं। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा, कमजोर होता जाएगा। इसका असर 27 सितंबर तक रहेगा। आज प्रदेश के 65 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इधर, ललितपुर में लगातार हो रही बारिश से जामनी नदी उफान पर है। कुझान घाट के पास पुल डूब जाने से पानी के तेज बहाव में एक पेट्रोल टैंकर फंस गया। बहकर नदी के किनारे लटक गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से टैंकर को सुरक्षित बाहर निकाला। इलाके के खेतों में पानी भर गया। उड़द की फसल डूब गई। मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को खुद फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि बारिश से प्रभावित लोगों से तुरंत संपर्क किया जाए। पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा दिलवाया जाए। साथ ही, जलभराव वाले इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। बारिश की तस्वीरें देखिए… वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया- मानसून अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राजस्थान और पश्चिमी हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन बाकी जगहों पर यह अभी भी सक्रिय है। अगले 4 दिनों में दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। आज कहां-कहां बारिश का अलर्ट, देखिए आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में युवक की गर्दन टीनशीट से कटकर लटकी, मौत:खून का फव्वारा निकला, भाई ने गमछे से बांधा; 8 दिन पहले बना था पिता
    Next Article
    'अखिलेश यादव की कुंडली में राजयोग नहीं':सांसद रविकिशन का दावा- 2027 भूल जाएं; अपने रथ से यूपी का विकास देखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment