Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव के प्रयागराज दौरे पर भाजपा नेता का विरोध:कहा उमेशपाल हत्याकांड में भाई था शामिल मै नहीं, धरने पर राहिल

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयागराज दौरे के दौरान एक भाजपा नेता राहिल हसन ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि उनकी काली पट्टी अन्याय के खिलाफ उनके दर्द और लोकतांत्रिक असहमति का प्रतीक है। राहिल हसन ने कहां की अखिलेश यादव ने सदन में कहा था कि प्रयागराज भाजपा जिला अध्यक्ष का भाई राहिल हसन का भाई उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था। राहिल ने बताया कि उनका यह बयान कई बार दिया गया। इस लिए उनका हम विरोध कर रहे है। विरोध कर रहे राहिल ने कहा कि जब भी किसी पर आरोप लगते हैं तो राजनीतिक दल और नेता बयान देने में तत्परता दिखाते हैं, लेकिन यदि कोई निर्दोष साबित होता है तो उसके सम्मान की बहाली में उतनी सक्रियता नहीं दिखाई जाती। उन्होंने नेताओं से अपील की कि आरोप लगाने के साथ-साथ निर्दोषों को न्याय दिलाने और उनकी प्रतिष्ठा लौटाने की जिम्मेदारी भी निभाएं। नेता ने कहा कि जब उनके भाई गुलाम का नाम उमेश पाल हत्याकांड में सामने आया और उनकी संलिप्तता साबित हुई। जिसमें उसका इनकाउंटर हुआ था। तब परिवार ने अपराध या अपराधी का समर्थन न करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि परिवार ने न तो पार्थिव शरीर लिया और न ही अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। “हमने साफ किया कि अपराध किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मीडिया और राजनीतिक मंचों से उनके खिलाफ लगातार बयानबाजी की गई। उनका कहना है कि उन्हें केवल भाजपा से जुड़े होने और जिला स्तर पर पद पर रहने के कारण बदनाम किया गया। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि तीन वर्षों में किसी ने यह नहीं कहा कि राहिल हसन निर्दोष हैं और उनके साथ न्याय होना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने सदन में मुख्यमंत्री के सामने भी अपनी बात रखी और कहा कि यदि उनके किसी बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह अपने शब्द वापस लेने को तैयार हैं।उनका कहना है कि यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फॉर्च्यूनर ने परिवार को रौंदा, मासूम की मौत:दंपती समेत 4 लोग घायल, नगराम मोड़ पर हादसा, ड्राइवर फरार
    Next Article
    किशोर को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल:बिजनौर में मामला दर्ज, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment