Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फॉर्च्यूनर ने परिवार को रौंदा, मासूम की मौत:दंपती समेत 4 लोग घायल, नगराम मोड़ पर हादसा, ड्राइवर फरार

    3 hours ago

    1

    0

    निगोहां थाना क्षेत्र में स्थित नगराम मोड़ के पास बीती शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि दंपति और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। निगोहां के उतरावां गांव निवासी मजदूर सर्वेश शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपनी पत्नी रामदुलारी और तीन बच्चों जान्हवी (7), मानवी (6) व शमशेर (2) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे रायबरेली जिले के सब्जी गांव स्थित अपनी ससुराल से आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नगराम मोड़ के पास पहुंची, लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दंपती और तीनों बच्चे दूर जा गिरे टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती और तीनों बच्चे दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने दो वर्षीय शमशेर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजरीवाल समेत 23 लोग बरी:देवरिया में AAP कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर मनाया जश्न
    Next Article
    अखिलेश यादव के प्रयागराज दौरे पर भाजपा नेता का विरोध:कहा उमेशपाल हत्याकांड में भाई था शामिल मै नहीं, धरने पर राहिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment