Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘अखिलेश यादव नकारात्मक व्यक्ति, वैसी ही बातें करते हैं’:खेल मंत्री गिरीशचंद्र बोले- उनको विरासत में सत्ता मिली, अब जनता नकार चुकी

    1 hour ago

    1

    0

    खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव रविवार को झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- जिस गेम में चाहे, मैं सब गेम खेलने के लिए तैयार हूं। लेकिन वह पीछे हट गए। शंकराचार्य पर हुए केस को लेकर अखिलेश द्वारा दिए गए बयान पर गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि "अखिलेश यादव नकारात्मक व्यक्ति हैं। जब उनके मन में यह भाव पैदा हो सकता है कि भारत विकसित भारत नहीं हो सकता, आत्मनिर्भर भारत नहीं हो सकता। इतना ही नहीं अखिलेश तो पुरी और पुलवामा का भी प्रमाण मांगते हैं, ऑपरेशन सिंदूर का प्रमाण मांगते हैं। उनको सेना के बहादुर जवान के पौरुष और पुरुषार्थ पर भी प्रमाण चाहिए। वह संवाधानिक संस्थाओं पर तरह-तरह की टिप्पणियां करते हैं। वह नकारात्मक व्यक्ति हैं, वह नकारात्मक बातें करते हैं। उनको जनता नकार चुकी है। जब जनता नकार देती है तो हताश होकर बेकार की बातें करतें हैं। हालांकि मंत्री ने शंकराचार्य पर हुए मुकदमें को लेकर चुप्पी साध ली। जनता का जनाधार नहीं मिलेगा मंत्री ने आगे कहा- अखिलेश यादव ने 2022 में भी सपना देखा था, मगर चकनाचूर हो गया। 2014 में जब लोकसभा चुनाव हुआ था उस समय हम 73 सीटें जीते थे। जब 2017 में जब चुनाव हुआ था तब वह मुख्यमंत्री भी थे और ईवीएम के रखवाले थे और प्रशासन भी उनके हांथ में था तब हम 325 सींटे जीते थे। 2019 में भी भाजपा जीती। 2022 में चाचा भी आ चुके फिर भी हारे। जनता उनको नकार चुकी है। उन्हें विरासत और वरासत के आधार पर सत्ता मिली थी अब उन्हें जनता का जनाधार नहीं मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहकारी बैंक बैठक में कृषि राज्य मंत्री शामिल हुए:कहा- सहकारिता से किसान होंगे संपन्न, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल
    Next Article
    कैदी की मौत, 44 घंटे बाद अंतिम संस्कार:मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन हुए राजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment