Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैदी की मौत, 44 घंटे बाद अंतिम संस्कार:मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन हुए राजी

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में जिला जेल में बंद एक कैदी की मौत के 44 घंटे बाद रविवार शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई थी। परिजनों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन के आश्वासन पर वे राजी हुए। मृतक की पहचान महमूदपुर गांव निवासी अजीत कुमार (22) पुत्र बनवारी लाल के रूप में हुई है। उसे क्षेत्र के चेतरहा गांव के राजधरपुर (गंगातारा) मजरे में हुई चोरी के मामले में सरपतहा पुलिस ने आरोपी के तौर पर जेल भेजा था। शुक्रवार को जिला जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसी दिन देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन विभिन्न मांगों को लेकर शव को घर पर रखकर अंतिम संस्कार नहीं कर रहे थे। काफी जद्दोजहद के बाद उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने मौके पर पहुंचकर मामले में उचित आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। तत्पश्चात रामपुर गांव स्थित कुंवर नदी के किनारे शव को दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह, क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान समेत सर्किल का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। जेल में निरुद्ध कैदी अजीत कुमार की मौत की खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह भी रविवार शाम घाट पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और मृत परिवार की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रीगन सिंह, गौरव सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘अखिलेश यादव नकारात्मक व्यक्ति, वैसी ही बातें करते हैं’:खेल मंत्री गिरीशचंद्र बोले- उनको विरासत में सत्ता मिली, अब जनता नकार चुकी
    Next Article
    कानपुर अधिवक्ता राजाराम मर्डर केस:सफेदपोश को जेल भेजने की मांग, परिजनों ने निकाला पैदल मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment