Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव संग लीना तिवारी की तस्वीर:सपा में जाने की अटकलें तेज, पति बोले- यह सिर्फ औपचारिक मुलाकात

    7 hours ago

    1

    0

    जौनपुर की मड़ियाहूं विधानसभा सीट की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब पूर्व विधायक और अपना दल (एस) की वरिष्ठ नेता लीना तिवारी की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और लोग इसके अलग-अलग मायने निकालने लगे। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव और बदलते राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। लीना तिवारी वर्तमान में अपना दल (एस) के महिला मंच की राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। ऐसे में उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात ने मड़ियाहूं विधानसभा की राजनीति को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। 2017 में अपना दल (एस) के टिकट पर बनी थीं विधायक लीना तिवारी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) के टिकट पर मड़ियाहूं विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराया था। इसके बाद क्षेत्र की राजनीति में कई बदलाव हुए। वर्ष 2023 में पूर्व विधायक सुषमा पटेल समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं और तब से भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। क्षेत्र में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं लीना तिवारी और अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मड़ियाहूं में नए राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में किसी भी दल की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। पति बोले- मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब नहीं इन अटकलों के बीच लीना तिवारी के पति पवन तिवारी ने सफाई देते हुए कहा कि यह केवल एक औपचारिक मुलाकात थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का कोई राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू का मिला शव:शरीर पर कई जगह चोट के निशान, पुलिस को शराब पार्टी में हत्या की आशंका
    Next Article
    बांदा में हिस्ट्रीशीटर की पत्थर से कूंचकर हत्या:पार्टी में विवाद के दौरान 2 साथियों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने जांच टीम गठित की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment