Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू का मिला शव:शरीर पर कई जगह चोट के निशान, पुलिस को शराब पार्टी में हत्या की आशंका

    9 hours ago

    1

    0

    बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 1 बजे हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मटौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। देखिए 2 तस्वीरें… सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू का शव एक खेत के पास पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच करने पर मृतक के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान मिले। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी पिटाई की गई थी या फिर उसके साथ किसी प्रकार की हिंसक वारदात हुई है। शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान घटनास्थल से शराब की कई खाली बोतलें और नमकीन के पैकेट भी बरामद हुए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात से पहले वहां शराब पार्टी हुई थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि मृतक किन लोगों के साथ आखिरी बार देखा गया था और घटनास्थल पर मिले सामान का उससे क्या संबंध है। पहले से कई मुकदमे दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धर्मेंद्र उर्फ गुड्डू क्षेत्र का चर्चित हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ विभिन्न संगीन मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज थे। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, गैंगवार और अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है। खुलासे के लिए कई टीमें गठित घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि क्राइम ऑफ सीन को देखते हुए कयास लगाया जा सकता हैं कि इस हत्या में कई लोग शामिल हो सकते हैं। क्योंकि घटनास्थल से जिस तरह शराब और नमकीन की बोतले बरामद हुई हैं उससे यही कहा जा सकता है कि हिस्ट्रीशीटर की हत्या की गई है। सीओ शहर मेविस टांक ने बताया कि- मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को देर रात ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। उनसे मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में यूपीएसएसएफ जवान की मौत:श्रावस्ती एयरपोर्ट के बाहर ड्यूटी के दौरान दूध लेने जा रहे थे, दो युवक घायल
    Next Article
    अखिलेश यादव संग लीना तिवारी की तस्वीर:सपा में जाने की अटकलें तेज, पति बोले- यह सिर्फ औपचारिक मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment