Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Alaska Plane Crash | अमेरिका के अलास्का में बड़ा हादसा! 8 लोगों को ले जा रहा विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त, तलाश अभियान जारी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के इलाके में बृहस्पतिवार को एक विशेष विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें आठ लोग सवार थे। एक संघीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। उन्होंने इन लोगों की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने बताया कि विमान ने एंकरेज से उड़ान भरी थी और माना जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार दोपहर को अलास्का के केप न्यूएनहैम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसे भी पढ़ें: BJP से गठबंधन के कयासों को Harsimrat Kaur ने दी हवा, कहा पंजाब के विकास के लिए दिल्ली जरूरी दुर्घटना से जुड़े मुख्य बिंदु:उडान का मार्ग: विमान ने अलास्का के प्रमुख शहर एंकरेज से उड़ान भरी थी।घटनास्थल: माना जा रहा है कि यह हादसा बृहस्पतिवार दोपहर को 'केप न्यूएनहैम' (Cape Newenham) के पास हुआ।सवार लोग: विमान में 2 क्रू मेंबर (पायलट) और 6 यात्री मौजूद थे। फिलहाल हादसे में शिकार हुए लोगों की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इसे भी पढ़ें: Farooq Abdullah ने कहा कि National Conference जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए संघर्ष जारी रखेगी बचाव एवं राहत कार्य शुरूNTSB के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि अभी मामले की शुरुआती जानकारी ही मिल पाई है। घटना की सूचना मिलते ही अलास्का बचाव समन्वय केंद्र (Alaska Rescue Coordination Center) तुरंत हरकत में आया।केंद्र ने ‘केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट’ के पास विमान दुर्घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू (तलाश और बचाव) अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि इलाके की विषम परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है और जैसे ही अतिरिक्त विवरण उपलब्ध होंगे, जानकारी साझा की जाएगी।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Somalia Cargo Ship Hijacking | सोमालिया तट पर तुर्की के सैन्य हथियार ले जा रहे कार्गो जहाज का अपहरण, 6 भारतीय समेत 10 क्रू मेंबर सवार थे
    Next Article
    Pakistan National Assembly ने सेना और परमाणु कमान के दो विधेयक पारित किए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment