Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरटीओ कार्यालय के बाहर 5 ट्रक खड़ाकर जाम लगाया:जौनपुर में मालिक बोला- 50 हजार रुपए घूस मांगे, डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर में शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर पांच ट्रक खड़े किए जाने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन मालिक ने रजिस्ट्रेशन में देरी और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए ट्रकों को कार्यालय के मुख्य गेट के सामने खड़ा कर दिया। दोपहर 12 बजे से करीब 1:30 बजे तक यातायात बाधित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। एक सप्ताह से अटकी थी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मड़ियाहूं कस्बा निवासी वाहन मालिक विनय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने पांचों ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज एआरटीओ कार्यालय में जमा किए थे। आरोप है कि एक सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। विनय सिंह का आरोप है कि कार्यालय के रजिस्ट्रेशन बाबू गणेशदत्त ने प्रत्येक ट्रक के रजिस्ट्रेशन के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। उनका कहना है कि रकम देने से इनकार करने पर फाइल को जानबूझकर लंबित रखा गया। पांच ट्रक गेट पर खड़े किए, सड़क पर लगा जाम कथित रिश्वतखोरी से नाराज विनय सिंह ने शुक्रवार को अपने पांचों ट्रकों को एआरटीओ कार्यालय के मुख्य गेट के सामने खड़ा कर दिया। इससे कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और करीब डेढ़ घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के कारण राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। बाबू और एआरटीओ कार्यालय में नहीं मिले जिस रजिस्ट्रेशन बाबू गणेशदत्त पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है, वह घटना के समय कार्यालय में मौजूद नहीं थे। एआरटीओ भी कार्यालय में नहीं मिले। इसके चलते वाहन मालिक के आरोपों पर तत्काल विभागीय पक्ष सामने नहीं आ सका। मामले में रिश्वत मांगने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक अफसर, पत्नी और बहन का एकसाथ होगा पोस्टमॉर्टम:ससुर बोले- बेटी को परेशान करता था मानस, मामा ने पूछा- साइको होता तो SBI में होता?
    Next Article
    शामली में किसान ने खुद को आग लगाई:राजस्व विभाग और पुलिस की कार्रवाई से था परेशान, संगठन ने जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment