Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के युवक को दिल्ली ले जाकर कराया जबरन काम:बिठूर में मोबाइल-सिम फेंककर ठेले वाले के हवाले किया, आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा कस्बे से 23 वर्षीय युवक का बहाने से दिल्ली और फिर गुरुग्राम ले जाकर काम कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके मुंहबोले बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसका मोबाइल और सिम भी फेंक दिया। इसके बाद गुरुग्राम में एक ठेले वाले के पास छोड़कर उससे जबरन काम कराया गया। युवक के साथ मारपीट किए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा कस्बा निवासी रेखा द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नंदी (23) को उन्होंने करीब एक साल की उम्र से अपने बेटे की तरह पाला है। उनके पड़ोस में रहने वाला विशाल पांडेय उर्फ राजा 22 जुलाई को नंदी को बहाने से अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह उसे ट्रेन से दिल्ली और इसके बाद मेट्रो के जरिये गुरुग्राम, हरियाणा ले गया। बेटा कुछ मंद बुद्धि का होने की वजह से आरोपी के बताये हुए ईसारे पर चलता रहा. वहां पहुंचने के बाद नंदी का मोबाइल और सिम फेंक दिया गया, जिससे वह अपने परिवार से संपर्क न कर सके।ज़ब नंदी ने घर वालो से बात करने की जिद की तो आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। रेखा का आरोप है कि गुरुग्राम में नंदी को सब्जी का ठेला लगाने वाले भूरा के पास छोड़ दिया गया। वहां उससे काम कराया जाने लगा। परिजनों के मुताबिक, नंदी को अपनी मर्जी से घर लौटने की अनुमति नहीं दी गई। इधर, काफी समय तक नंदी के घर वापस न लौटने पर परिजन परेशान होते रहे और उन्होंने बिठूर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। बिठूर में गुमसुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जाँच पड़ताल शुरू की। फल विक्रेता के मोबाइल से किया घर फोन मां रेखा द्विवेदी ने बताया कि 18 अगस्त को नंदी ने किसी तरह एक फल बेचने वाले युवक का मोबाइल लेकर घर पर फोन किया। उसने परिजनों को बताया कि वह गुरुग्राम में है और उसके साथ क्या हुआ। जानकारी मिलते ही परिजनों ने बिठूर पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू की तो आरोपी विशाल को भी पुलिस कार्रवाई की भनक लग गई। बताया गया कि इसके बाद विशाल ने भूरा के जरिये नंदी को इटावा बुलवाया। बाद में विशाल खुद नंदी को लेकर बिठूर थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर उससे पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। इसके बाद आरोपी विशाल पांडेय उर्फ राजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पक्षों में पूर्ब में भी हुआ था विवाद डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पुलिस जाँच में सामने आया कि पूर्व में आरोपी विशाल पाण्डेय और रेखा द्विवेदी के परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ उस दौरान रेखा द्विवेदी ने टिकरा चौकी में विशाल व उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी थी तभी से दोनों लोगों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर जाँच कर रही है। अन्य पहलुओं पर भी होगी पूछताछ डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में आरोपी विशाल को गुरुवार देर रात को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। बरामद युवक से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसे किस परिस्थिति में गुरुग्राम ले जाया गया, वहां किसके पास रखा गया और उससे किस तरह काम कराया गया। युवक द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों की भी जांच की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नशामुक्ति अभियान:बख्शी का तालाब इंटर कॉलेज में छात्राओं ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो जैसे स्लोगन लिखें
    Next Article
    बैंक अफसर, पत्नी और बहन का एकसाथ होगा पोस्टमॉर्टम:ससुर बोले- बेटी को परेशान करता था मानस, मामा ने पूछा- साइको होता तो SBI में होता?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment