Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ के अतरौली में दिनदहाड़े फायरिंग:शादी का सामान लेने जा रहीं तीन बहनों पर हमला, एक घायल; आरोपी अरेस्ट

    9 hours ago

    1

    0

    कोतवाली क्षेत्र के नरौना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने शादी का सामान लेने जा रहीं तीन युवतियों पर तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती छर्रे लगने से घायल हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। देखें गोलीकांड की 3 तस्वीरें… शादी की तैयारियों के बीच हुई वारदात सीओ राजीव द्विवेदी के मुताबिक अतरौली थाना अंतर्गत नरौना आकापुर गांव निवासी ओमपाल सिंह के भतीजे जुगेंद्र सिंह की रविवार को बारात जानी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में ओमपाल सिंह की बड़ी बेटी शिल्पी, जो शादीशुदा है, मायके आई हुई थी। गुरुवार दोपहर शिल्पी अपनी छोटी बहन पिंकी और चचेरी बहन गुड़िया (पुत्री बिन्नामी) के साथ नरौना 12 नंबर पर सामान लेने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उन पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही तीनों युवतियां घबरा गईं और जान बचाने के लिए रामघाट रोड से गुजर रही रोडवेज बस की आड़ ले ली। इससे बड़ा हादसा टल गया। छर्रा लगने से पिंकी घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक गोली का छर्रा पिंकी को लग गया। उसे तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरा मशीन छिपकर बचाई जान फायरिंग के बाद तीनों युवतियां पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज सिंह की आरा मशीन में भागकर छिप गईं। क्षेत्र में मौजूद नवाब सिंह और मुरारी लाल सहित अन्य लोगों ने शोर मचाया और हमलावर को घेर लिया। मौके पर कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं में भी दहशत फैल गई। हालांकि, स्थानीय लोगों ने आरोपित को दौड़ कर पकड़कर फिर उसकी पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घेराव घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर दिया और रामघाट रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस बल तैनात किया गया। सूचना पर भाजपा नेता यज्ञपाल सिंह और शिशुपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद हालात सामान्य हुए। पुलिस कर रही पूछताछ, कारणों की जांच जारी सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चाचा ने दर्ज कराई प्राथमिकी सीओ ने बताया कि चाचा जोध सिंह की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अतरौली के विधिपुर गांव निवासी गणेश के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल, आरोपित से कई पहलुओं में पूछताछ जारी है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया का एकमात्र ध्रुपद मेला तुलसी घाट पर शुरू:स्पेशल वीजा पर आते हैं श्रोता और कलाकार,5 दिनों तक होगा आयोजन
    Next Article
    परमहंस KVM कॉलेज का 23वां स्थापना दिवस:कुलपति विनय पाठक बोले,असली शिक्षा तर्क करना सिखाती है, डिग्री नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment