Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में ड्यूटी पर रील बनाने वाली महिला कर्मचारी निलंबित:15 जुलाई को VIDEO सामने आया था, नगर आयुक्त ने लिया एक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में ड्यूटी के दौरान रील बनाने पर शुक्रवार रात में करीब 11 बजे नगर निगम की महिला कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामला भुजपुरा स्थित शेल्टर होम में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जुड़ा है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 15 जुलाई को वीडियो सामने आया था नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शेल्टर होम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई गई। जांच में कर्मचारी की ओर से सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को दी चेतावनी नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सरकारी दायित्वों के निर्वहन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्य को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता की सेवा और सौंपे गए कार्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना है, न कि सरकारी समय और संसाधनों का दुरुपयोग करना। जांच अधिकारी नियुक्त मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो नियमों के तहत और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए संदेश नगर निगम की इस कार्रवाई को सरकारी कर्मचारियों के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया पर रील बनाने या सरकारी कार्यों की अनदेखी करने पर विभागीय कार्रवाई से बचा नहीं जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैरिया विधायक ने भाजपा सरकार सरकार पर साधा निशाना:बलिया में कहा- सरकार नहीं चाहती बच्चे पढ़-लिखकर नौकरी मांगें
    Next Article
    'वो शिवांगी को बहुत प्यार करता है...', एक्ट्रेस को दिल दे बैठे हैं हर्षद चोपड़ा? Lock Upp 2 में राम कपूर ने दिया हिंट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment