Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने पर हंगामा:खाद्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा, होटल सीज, कर्मचारी अरेस्ट

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। होटल के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों से मामले की जानकारी ली। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। उसके बाद आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर होटल को सीज कर दिया। तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो भी सामने आया है। घटना शनिवार रात थाना रोरावर क्षेत्र की है। अब विस्तार से पूरा मामला पढ़िए खाना खा रहे शख्स ने बनाया वीडियो शाहजमाल इलाके में सादाब चिकन दरबार नाम से होटल है। शनिवार को कुछ लोग होटल पर खाना खाने गए थे। खाने का ऑर्डर देने के बाद बैठकर बातें करने लगे। इसी दौरान उनमें से एक की नजर रोटी बना रहे शख्स पर पड़ी। वो बार-बार रोटी के आगे झुक रहा था। उसने दूर से ही वीडियो बना लिया। ध्यान से देखने पर पता चला कि होटल कर्मचारी सुहैल थूक लगाकर रोटी बना रहा है। लोगों ने होटल के बाहर किया हंगामा उसने फोन करके अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। उसके बाद होटल पर हंगामा करने लगे। उन्होंने होटल कर्मचारी सुहैल से जब थूक लगाकर रोटी सेकने के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर उनके बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसी दौरान किसी ने पुलिस और खाद्य विभाग को फोन कर सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में पुलिस और खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली। उसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया। पुलिस को देखते ही लोग शोर मचाने लगे। होटल बंद कराने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके बाद लोग शांत हुए। अब वीडियो में क्या है उसके बारे में जानिए 21 फरवरी को 6-6 सेकेंड के दो वीडियो सामने आए। जिसमें दिख रहा है कि दो होटल कर्मचारी खड़े होकर रोटी बना रहे हैं। उसमें से एक शख्स सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए हैं। उसने दाढ़ी भी रखी हुई है। वह रोटी सेंकने से पहले रोटी पर झुककर थूक रहा है। उसके बाद रोटी को आंच पर रख रहा है। वह बिना किसी डर के लगातार ऐसा कर रहा है। होटल के सामने से कुछ अन्य लोग भी जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार सीओ कमलेश कुमार ने बताया- 21 फरवरी को एक वीडियो मिला। जिसमें एक व्यक्ति अपने ढाबे पर काम करते समय रोटी बनाते हुए उस पर थूक लगाता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जांच शुरू की। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। होटल कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया है। ये खबर भी पढ़िए… बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकली गोली:बुलंदशहर में बेटे से बोला- गोली चला, किसी को लगी तो तेरा बाप देख लेगा बुलंदशहर में हर्ष फायरिंग में चली गोली बच्चे के जबड़े को चीरते हुए निकल गई। वह पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। गोली लगते ही 8 साल का मासूम गिरकर लहूलुहान हो गया। साथ खेल रहे बच्चों ने उसके घर वालों को बताया। इसके बाद बच्चे का पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए भागा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    अरब मुल्कों की जमीन कब्जाएगा इजरायल? US राजदूत के बयान पर 14 मुस्लिम देशों का विरोध
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR:प्रयागराज में पॉक्सो एक्ट में हुआ केस, मुकुंदानंद का भी नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment