Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gurugram Horror । 3 दिन तक बेटी को किया टार्चर, Private Part भी जलाया, मां ने बताई लिव-इन पार्टनर की दरिंदगी

    3 hours from now

    1

    0

    गुरुग्राम के सेक्टर 69 से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। पीड़िता के माता-पिता और वकील के बयानों से पता चला है कि यह सिर्फ मारपीट का मामला नहीं, बल्कि बेहद क्रूरता और यौन उत्पीड़न का मामला है।पीड़िता की वकील ने कहा, प्राइवेट पार्ट्स जला दियापीड़िता की वकील रीना राय ने बताया कि आरोपी शिवम ने लड़की को तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा और उसे बुरी तरह टॉर्चर किया। वकील के मुताबिक, आरोपी ने हैंड सैनिटाइजर की मदद से लड़की के प्राइवेट पार्ट्स को जला दिया और उसके साथ बेहद गंदी हरकतें कीं। मारपीट के कारण लड़की का चेहरा बुरी तरह सूज गया है और उसके बाल भी काट दिए गए हैं। पीड़िता के पिता ने इसे 'निर्भया केस' जैसा बताते हुए कहा कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मामूली धाराओं में ही केस दर्ज किया है। इसे भी पढ़ें: Gurugram Horror । शादी के जिक्र पर भड़का आशिक, सैनिटाइजर डालकर Live-in Partner के प्राइवेट पार्ट में लगाई आगपीड़िता की मां का छलका दर्दपीड़िता की मां ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि 16 फरवरी की रात को उनकी बेटी ने फोन कर जान बचाने की भीख मांगी थी। बेटी ने रोते हुए बताया था कि शिवम उसे पिछले तीन दिनों से मार रहा है और जला रहा है। मां का आरोप है कि आरोपी ने लड़की पर पेशाब किया, उसके शरीर को चाकू से कई जगह से काटा और हर दिन उसके प्राइवेट पार्ट्स को जलाया। मां ने यह भी बताया कि उनकी बेटी गुरुग्राम में बायो-टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने आई थी और ऑनलाइन ऐप के जरिए उसकी दोस्ती शिवम से हुई थी। इसे भी पढ़ें: BJP में शामिल हुए Bhupen Borah, कांग्रेस छोड़ते हुए बताई 'अंदर की कहानी'परिवार की मांग, आरोपी को कड़ी सजा मिलेफिलहाल लड़की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। परिवार का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ उसका रेप किया बल्कि उसे जान से मारने की पूरी कोशिश की। परिवार अब पुलिस से मांग कर रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें रेप और हत्या की कोशिश जैसी कड़ी धाराएं जोड़ी जाएं और आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। #WATCH | Delhi: On the Tripura girl assaulted in Gurugram, mother of the victim, says, "On 16th February at 10 PM, my daughter called me and said- "I don't have time, I will be killed... A man named Shivam has been assaulting me for the last 3 days. He hit me and also burnt me,… https://t.co/3jLxPqkhXZ pic.twitter.com/cytvR0wHDR— ANI (@ANI) February 22, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    डायरेक्टर बनने के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, पूरे करियर में बनाई सिर्फ 1 फिल्म, जिस दिन मिला नेशनल अवॉर्ड उसी दिन हुई मौत
    Next Article
    मन की बात- PM मोदी की देश को तीन मंत्र:टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें; साइबर क्राइम से सतर्क रहें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment