Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:एक युवक से था अफेयर, शादी से मना करने पर उठाया कदम, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य इकट्‌ठा किए। युवती एक घर में मेड का काम करती थी। वहीं, पर एक युवती से अफेयर हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस के अनुसार, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बेरीतगा निवासी पारुल उर्फ टीना (18) पुत्री मांगेराम हकीकतनगर में एक मकान में मेड का काम करती थी। वह संगीता पत्नी सौदी के घर पर पिछले करीब 10 महीनों से काम कर रही थी और वहीं मकान में रह भी रही थी। बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मकान मालिक सौदी के अनुसार, रोज की तरह टीना रात में काम खत्म कर अपने कमरे में चली गई थी। सुबह जब वह कमरे के बाहर से गुजर रहे थे तो खिड़की से झांकने पर उन्होंने युवती को फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी संगीता और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती युवक पर शादी के लिए दबाव बना रही थी, जबकि युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया था। इसी बात से आहत होकर युवती ने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पूरी तरह पता लग सकेगा। एएसपी मनोज यादव ने बताया कि युवती जिस घर में काम करती थी, वहीं रह रही थी। सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच जारी है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा सकती हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था:कभी उन पर दर्ज मुकदमा वापस लिया; शंकराचार्य पर FIR को लेकर भड़के
    Next Article
    RSS के 100 स्वयं सेवक आज श्रीरामार्चनम पर परफॉर्म करेंगे:सरयू तट पर वंदन होगा, रामलला और हनुमानगढ़ी का जयघोष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment