Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में जन्माष्टमी की महाआरती को लेकर विवाद:ग्रीन पार्क सोसायटी में रात 11:15 बजे होनी थी, मंदिर बंद करने के मैसेज से लोग नाराज

    2 hours ago

    1

    0

    महानगर की ग्रीन पार्क रेजिडेंशियल अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में होने वाली महाआरती और भजन-कीर्तन को लेकर विवाद सामने आया है। सोसायटी प्रबंधन और निवासियों का कहना है कि जन्माष्टमी पर रात 11:15 बजे महाआरती का कार्यक्रम तय किया गया था। कार्यक्रम की जानकारी सोसायटी के आधिकारिक वाट्सऐप ग्रुप पर भी साझा की गई थी। आरोप है कि बाद में बिल्डर की ओर से यह संदेश ग्रुप से हटा दिया गया। इसके बाद रात 8 बजे के बाद मंदिर बंद रखने और निर्धारित समय के बाद आरती नहीं कराने का संदेश भेजा गया। इससे सोसायटी के निवासियों में नाराजगी है। अध्यक्ष ने पुलिस से की शिकायत ग्रीन पार्क अपार्टमेंट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार वाष्र्णेय ने थाना महुआखेड़ा में शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जन्माष्टमी के कार्यक्रम को लेकर बनी स्थिति का समाधान कराने की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, प्रबंधन समिति और निवासियों की सहमति से मंदिर में महाआरती कराने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद कार्यक्रम की सूचना ग्रुप में साझा की गई। आरोप है कि सूचना हटाए जाने के बाद मंदिर बंद रखने का संदेश भेजा गया। दोनों पक्षों से बात कर समाधान की कोशिश सोसायटी के सीईओ देवी धनंजय सिंह ने बताया कि ग्रीन पार्क में धार्मिक आयोजन और मंदिर के संचालन को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। मामले के समाधान के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। वहीं, सोसायटी के निवासियों का कहना है कि जन्माष्टमी का कार्यक्रम सामूहिक रूप से आयोजित किया जाना है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। ऐसे में महाआरती के समय को लेकर विवाद से लोगों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागेन नदी पुल पर भारी वाहनों की नो-एंट्री:बांदा में NH-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद, ट्रक और बसों पर रोक
    Next Article
    नोएडा में साइबर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार:10% कमीशन पर ठगों को बैंक खाते देते थे, 3.40 लाख रुपए का लेनदेन मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment