Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में साइबर ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार:10% कमीशन पर ठगों को बैंक खाते देते थे, 3.40 लाख रुपए का लेनदेन मिला

    4 hours ago

    1

    0

    पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर लोगों को फर्जी लोन स्वीकृति पत्र भेजकर ठगी करने वाले गिरोह के दो साइबर अपराधियों को नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को बुधवार को गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोन की जरूरत वाले लोगों का डाटा जुटाते थे। इसके बाद उन्हें फोन कर पर्सनल लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था। भरोसा जीतने के लिए आरोपियों की ओर से फर्जी लोन स्वीकृति पत्र भी भेजे जाते थे। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लेते थे रकम लोन पास कराने के नाम पर पीड़ितों से प्रोसेसिंग फीस जमा कराई जाती थी। रकम खाते में पहुंचते ही आरोपी संपर्क बंद कर देते थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी अपने बैंक खाते साइबर ठगों को 10 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम खाते में आने के बाद आरोपी अपना कमीशन काटकर बाकी रकम साइबर अपराधियों को दे देते थे। जांच में तुषार के खाते में 1.20 लाख रुपए और सुमित के खाते में 2.20 लाख रुपए आने की जानकारी मिली है। दोनों खातों में कुल 3.40 लाख रुपए का लेनदेन सामने आया है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु से भी शिकायत पुलिस के मुताबिक, दोनों बैंक खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर महाराष्ट्र और तमिलनाडु से दो शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस अब इन खातों से जुड़े दूसरे लेनदेन और अन्य संदिग्ध खातों की भी जांच कर रही है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 145/2025 से जुड़ी है। इसी मामले में पुलिस पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 दिसंबर 2025 को जेल भेज चुकी है। वेबसाइट और डिजिटल नेटवर्क भी जांच के घेरे में पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों, वेबसाइट और डिजिटल नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता, आधार, पैन या दूसरे दस्तावेज साझा न करें। किसी भी लोन ऑफर पर भरोसा करने से पहले संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था से उसकी पुष्टि जरूर करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में जन्माष्टमी की महाआरती को लेकर विवाद:ग्रीन पार्क सोसायटी में रात 11:15 बजे होनी थी, मंदिर बंद करने के मैसेज से लोग नाराज
    Next Article
    भाजपा ने कानपुर-बुंदेलखंड में नई टीम घोषित की:38 नेताओं को मिली जिम्मेदारी,10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 10 मंत्री और 14 कार्यसमिति सदस्य बनाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment