Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पहले दिन 2007 अभ्यर्थी अनुपस्थित:हरदोई के 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई लिखित परीक्षा

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। तीन दिवसीय इस परीक्षा के पहले दिन 8352 में से 2007 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल 6345 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2025 के लिए जनपद में कुल 25,056 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चलेगी, जिसके लिए 10 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक पाली के लिए 4,176 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में आवंटित किया गया है। शनिवार को पहले दिन, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की तलाशी और बायोमेट्रिक जांच की गई। इसके बाद प्रवेश पत्र पर होलोग्राम लगाकर उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस थे। परीक्षा देने आए कुछ अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। लखीमपुर से आए अंजुल ने बताया कि प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न थे और यह कठिन था, लेकिन उन्होंने समय रहते सभी प्रश्न हल कर लिए। सीतापुर से आए सुमित ने कहा कि उन्होंने पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी की थी और पेपर भी उसी के अनुरूप आया। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक, सीएसएन पीजी कॉलेज, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज और श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया डीएम ने की गेहूं खरीद की समीक्षा:खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश, लक्ष्य से काफी पीछे जिला
    Next Article
    अलीगढ़ में मजदूर पर गिरा मिट्‌टी का टुकड़ा, दबकर मौत:14 फीट गहरे गड्‌ढे में काम कर रहा था, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment