Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में नहर में डूबने से युवक की मौत:नहाते समय गहराई में चला गया, लोग अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    23 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को थाना हरदुआगंज क्षेत्र स्थित मछुआ नहर में हुआ। मृतक की पहचान ऊपरकोट थाना क्षेत्र निवासी यश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, यश अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया था। पहले दोस्तों का बिरयानी खाने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में सभी ने नहर में नहाने का फैसला किया। करीब 10 दोस्त हरदुआगंज नहर पहुंचे थे। मृतक के दोस्त अभिषेक ने बताया कि पहले सभी गोंडा नहर की ओर गए थे, लेकिन वहां से लौटकर हरदुआगंज क्षेत्र की दूसरी नहर पर पहुंच गए। दोस्तों के अनुसार, यश ने नहर में दो बार छलांग लगाई और सुरक्षित बाहर आ गया था। तीसरी बार वह नहर के गहरे हिस्से में चला गया। साथियों ने उसे गहराई में जाने से रोका भी, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। उसे बचाने के लिए दो दोस्त नहर में कूदे, लेकिन तेज बहाव के कारण वे भी बहने लगे। किसी तरह दोनों ने खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, यश दिल्ली में नौकरी करता था और जल्द ही वापस काम पर जाने वाला था। घर में उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के मलपुरा में मिला मजदूर का शव:पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शिनाख्त को थानों में भेजे फोटो
    Next Article
    उन्नाव में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी शोरूम में लगी आग:लाखों का सामान जला, आसपास की दुकानें भी प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment