Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सड़क हादसा, 15 से अधिक यात्री घायल:मथुरा-बरेली हाईवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह घटना जवार टोल के पास हुई, जहाँ एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा कल रात लगभग 3:00 बजे हुआ। जयपुर से बरेली जा रही बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल यात्रियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। कुछ घायलों को तत्काल उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ यात्रियों के आई है गंभीर चोट... घायलों में नूर हसन, सरताज जहां, साजिया, आशिया, हसन रजा (सभी निवासी बंडा, जिला शाहजहांपुर), फरीन (निवासी कोटा कुमेरिया, जिला पीलीभीत), अंजुम (निवासी बीसलपुर, जिला शाहजहांपुर, रजवानो (निवासी पीलीभीत) आदि शामिल हैं। कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 23 मई - आपके काम की खबर:आज इकाना में लखनऊ vs पंजाब का मैच, हजरतगंज में शाम 5 बजे से भंडारा
    Next Article
    कानपुर में महिला ई-रिक्शा चालक को 16 करोड़ का नोटिस:पीड़िता बोली- लोन दिलाने के नाम पर मुझे फंसाया, चौकी इंजार्ज सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment