Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पहचान छिपाकर रह रहा था अफगानी युवक:डेटिंग एप से हनी ट्रैप किया, एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा, मददगार अरेस्ट

    13 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में पहचान छिपाकर रह रहे एक अफगानी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो महीने से पहचान छिपाकर विदेशी के रहने की जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। अफगानी युवक एक डेटिंग एप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। फिर ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू करता था। पुलिस ने अफगानी युवक को शरण देने वाले स्थानीय युवक समीर को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है। मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र का हे। विस्तार से मामला जानिए… कृष्णा नगर निवासी विश्वजीत आचार्य ने बताया कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए उनकी दोस्ती मुस्तफा अटल फैज नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। मुस्तफा ने खुद को छात्र बताकर विश्वजीत से 400 रुपए उधार लिए थे। जब विश्वजीत ने अपने पैसे वापस मांगे तो मुस्तफा उसे टालने लगा। सख्ती दिखाने पर आरोपी ने उसे 11 फरवरी की रात को पैसे वापस करने के लिए सैम प्लेज अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। विश्वजीत अगले दिन सुबह करीब 7:15 बजे मुस्तफा के फ्लैट पर पहुंचा। आरोप है कि यहां पर विजय नाम का एक अन्य युवक पहले से मौजूद था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से विश्वजीत को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। डायमंड रिंग, मोबाइल और स्कूटी लेकर फरार आरोपियों ने विश्वजीत का हाथ-पैर बांधा और कमरे में बंदकर फरार हो गए। होश आने पर वह किसी तरह खिड़की के पास पहुंचा और शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने अपार्टमेंट के लोगों की मदद से दरवाजा खोला और उसे बाहर निकलवाया। इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी। युवक ने बताया कि आरोपी कान की डायमंड रिंग, ईयरबड्स, मोबाइल और स्कूटी लूटकर ले गए। समीर की आईडी पर रह रहा था विदेशी पुलिस की जांच में सामने आया कि मुस्तफा मूल रूप से अफगानिस्तान का रहने वाला है। वह पिछले दो महीने से क्वार्सी के महेशपुर इलाके में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। उसे अलीगढ़ के ही समीर नाम के युवक ने अपनी आईडी पर किराए का कमरा दिलवाया था। समीर को दिल्ली के एक जानकार ने फोन कर कहा था कि मुस्तफा को एएमयू में एडमिशन लेना है, इसलिए उसे कहीं रुकवा दे। ​पुलिस जांच में सामने आया कि मुस्तफा डेटिंग एप और सोशल मीडिया के जरिए युवकों से दोस्ती करता था। फिर उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस ने फर्जी आईडी पर विदेशी को पनाह देने के आरोप में समीर को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। मुस्तफा और उसका साथी विजय फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में सड़क किनारे मिला महिला का शव:शरीर पर चोट के गहरे निशान, हत्या की आशंका; शव की पहचान नहीं
    Next Article
    आरपीएफ ने नाबालिग को भगाकर ले जा रहे आरोपी को:किशोरी को परिजनों को सौंपा, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment