Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में सड़क किनारे मिला महिला का शव:शरीर पर चोट के गहरे निशान, हत्या की आशंका; शव की पहचान नहीं

    13 hours ago

    1

    0

    अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। घटना तिगरी गंगा धाम रोड स्थित शाहपुर गांव के पास की है। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और आंख के नीचे भी चोट दिखाई दे रही थी। लोगों का कहना है कि घटना स्थल की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। पहचान नहीं हो सकी पुलिस ने मौके पर महिला की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आसपास के थानों में गुमशुदगी का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस बोली–सड़क हादसा कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चलती ट्रेन में रेप करने वाला TTE सस्पेंड:10 हजार का इनाम घोषित, युवती की मेडिकल जांच पूरी; सीट दिलाने के बहाने किया था दुष्कर्म
    Next Article
    अलीगढ़ में पहचान छिपाकर रह रहा था अफगानी युवक:डेटिंग एप से हनी ट्रैप किया, एक युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा, मददगार अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment