Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में सुमैया राना की गाड़ियां AMU गेट पर रोकीं:VC से मिलने पहुंचीं सपा प्रवक्ता, पैदल आवास तक गईं; बिना मुलाकात लौटीं

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रसंघ बहाली और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र याशिर फहद के निलंबन की बहाली की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को 15वें दिन भी जारी रहा। इसी बीच समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना दोपहर करीब 3 बजे कुलपति से मिलने कैंपस पहुंचीं। उनकी गाड़ियों को बाब-ए-सैयद गेट पर ही रोक दिया गया। प्रॉक्टर कार्यालय के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मचारियों से बातचीत के बाद भी वाहनों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद सुमैया राना पैदल ही कुलपति आवास पहुंचीं, लेकिन वहां भी उनकी मुलाकात कुलपति से नहीं हो सकी। प्रशासनिक भवन में भी किया इंतजार कुलपति आवास से लौटने के बाद सुमैया राना प्रशासनिक भवन पहुंचीं। उन्होंने काफी देर तक कुलपति से मुलाकात की कोशिश की। प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से बताया गया कि पहले संदेश भेजकर मुलाकात का समय लिया जाए। इसके बाद ही मिलने की अनुमति दी जाएगी। काफी देर इंतजार करने के बाद सुमैया राना वापस लौट गईं। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार तक अलीगढ़ में हैं। संदेश के जरिए कुलपति से मिलने का प्रयास करेंगी और मुलाकात किए बिना वापस नहीं जाएंगी। 'भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की हालत बिगड़ रही' सुमैया राना ने एएमयू इंतजामिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि याशिर फहद अपनी मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठा है और उसकी हालत बिगड़ रही है। इसके बावजूद कुलपति उससे मिलने नहीं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते भी उन्हें उम्मीद थी कि कुलपति छात्र की स्थिति जानने के लिए स्वयं उससे मिलने जाएंगी। 'छात्रसंघ छात्रों की आवाज का मंच' सुमैया राना ने छात्रसंघ बहाली को छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार बताया। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी आवाज उठाने के लिए यूनियन की बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ की बहाली नहीं होने से छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। 'सरकार के सहारे हो रहा सब कुछ' सपा प्रवक्ता ने एएमयू के घटनाक्रम को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के सहारे यह सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह जनहित के मुद्दों पर लोगों के साथ खड़ी हैं और जहां भी लोगों की आवाज उठेगी, वह उनके साथ रहेंगी। सुमैया राना के साथ सपा महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, स्थानीय सपा नेता ख्वाजा जुब्रान समेत अन्य लोग मौजूद थे। कैंपस में प्रवेश से लेकर प्रशासनिक भवन के बाहर तक काफी देर तक हलचल रही। हालांकि, उनकी कुलपति से मुलाकात नहीं हो सकी। इधर, डक पॉइंट पर याशिर फहद की भूख हड़ताल जारी है। छात्रसंघ बहाली और उसके निलंबन की बहाली की मांग को लेकर छात्र 15वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को सुमैया राना की दोबारा मुलाकात की कोशिश पर सबकी नजर रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियाई खेलों में बेटियों के प्रदर्शन पर जश्न:स्कूल में लहराया तिरंगा, 'नारी शक्ति जिंदाबाद' का नारा गूंजा
    Next Article
    फरीदाबाद में बेटे के जन्मदिन पर मां ने किया सुसाइड:पड़ोसी से वीडियो कॉल को लेकर हुआ झगड़ा, 7 साल पहले की थी लव मैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment