Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फरीदाबाद में बेटे के जन्मदिन पर मां ने किया सुसाइड:पड़ोसी से वीडियो कॉल को लेकर हुआ झगड़ा, 7 साल पहले की थी लव मैरिज

    2 hours ago

    1

    0

    फरीदाबाद में एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों पति-पत्नि के बीच में 2 दिन पहले विवाद हुआ था। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। जब उसने इसके बारे में पूछा तो दोनों का झगड़ा हो गया। सूचना के बाद पहुंची ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने आज महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी सामने निकलकर आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साल 2019 में हुई थी लव मैरिज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका सोनी (27) और सुरेंद्र (29) मूल रूप से यूपी फिरोजाबाद के रहने वाले है। दोनों एक ही गांव से है और साल 2019 में लव मैरिज की थी। करीब 1 साल पहले ही वह यूपी से ओल्ड फरीदाबाद आकर यहां की भूड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। पति रैपिडो में बाइक चलाता सुरेंद्र ने बताया कि वह रैपिडो में बाइक चलाने का काम करता है। रविवार सुबह करीब 6 बजे ही वह घर से निकल गया था। कुछ देर बाद पड़ोसी ने सुरेंद्र को फोन कर बताया कि सोनी ने घर में फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पड़ोसी युवक से बात करने का आरोप शादी के बाद दोनों की एक बेटा (5) और बेटी (6) है। पति का आरोप है कि 2 दिन पहले उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बात कर रही थी। जब उसने इसके बारे में पूछा तो उसने कॉल कट कर दिया और दोनों के बीच में विवाद हो गया। बाद में उसकी पत्नी ने युवक के साथ हुई बातचीत को डिलीट कर दिया । मां ने लगाया बेटी को मारने का आरोप मृतका की मां भूरी देवी ने आरोप लगाया कि सुरेंन्द्र ने उसकी बेटी को बहका कर लव मैरिज की थी। जिसके बाद से उसके गांव से निकाल दिया गया था। वह उसकी बेटी को लगातार परेशान करता और मारता पीटता था। पुलिस कर रही मामले की जांच ओल्ड थाना प्रभारी विष्णु मित्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के द्वारा अभी शिकायत नही दी गई है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी की मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सुमैया राना की गाड़ियां AMU गेट पर रोकीं:VC से मिलने पहुंचीं सपा प्रवक्ता, पैदल आवास तक गईं; बिना मुलाकात लौटीं
    Next Article
    गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन हुआ:संकल्प सेवा शिविर के तहत बाल विकास विभाग ने दर्जन भर केंद्रों को जोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment