Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे:ईद की नमाज मैदान में कराने की मांग पर भड़के; कहा- सुबह 4 बजे से चिल्लाते हैं

    9 hours ago

    1

    0

    ​"मकान इनको, राशन इनको, सिलेंडर इनको... सब कुछ तो सरकार इन्हें दे रही है। AIIMS से लेकर जिला अस्पताल तक चले जाओ, सारी सरकारी व्यवस्थाओं का फायदा सबसे ज्यादा मुसलमान ही ले रहा है। इसके बाद अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?'' ये बातें अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में कहीं। सांसद ने शहर के नुमाइश मैदान में ईद की नमाज की अनुमति मांगने और नमाजियों पर पुष्प वर्षा की मांग किए जाने पर नाराजगी जताई है। लाउडस्पीकर पर अजान पर उन्होंने कहा- ​सुबह 4 बजे से वहां (मस्जिद) से चिल्लाना शुरू कर देते हैं। बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और यह 'हौ-हौ' मचा रहे हैं। इसे बंद करना चाहिए। सतीश गौतम लगातार तीसरी बार अलीगढ़ से सांसद हैं। ‘मैं नहीं जानता यह रमजान-फमजान क्या होता है’ भाजपा सांसद ने कहा- इतनी बड़ी जगह इनके (मुसलमानों) पास है। समाजवादी पार्टी के समय इन्होंने बहुत अतिक्रमण किया है। अब इन्हें नुमाइश मैदान की क्या जरूरत? हमारी जो होली और दिवाली मनाई जाती है, वह घर-घर जाकर मनाई जाती है। इनके यहां एकत्रित होते हैं, हमारे यहां कोई एकत्रित नहीं होता। गली में घूमते हुए, घर-घर जाकर, गले मिलते हुए...इस तरह हमारे यहां मनाई जाती है। हमारे यहां इस तरह नहीं मनाई जाती है जैसे इनके यहां कौन सा त्योहार बता रहे हो वो आता है...मैं नहीं जानता यह रमजान-फमजान क्या होता है…। AIMIM जिलाध्यक्ष का पलटवार, बोले- दहेज में लेकर आए थे क्या? भाजपा सांसद सतीश गौतम के बयान पर पलटवार करते हुए AIMIM अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी ने कहा- सांसद ने कहा कि नुमाइश ग्राउंड में क्या जरूरत है तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि नुमाइश ग्राउंड में केवल नुमाइश के लिए यह जमीन दी गई थी। सांसद सतीश गौतम की अम्मा अपने दहेज में लेकर नहीं आईं नुमाश ग्राउंड को... ये हमारे पुरखों की दी हुई जमीन है। इस जमीन को नुमाइश के लिए दिया गया था। मंगल बाजार जो रेलवे रोड पर लगता था, आज वह बाजार नुमाइश ग्राउंड पर क्यों लग रहा है? जो होली मिलन कभी गांधी पार्क में हुआ करता था, आज नुमाइश ग्राउंड में क्यों होता है? ईद का नमाज AIMIM ने नुमाईश मैदान में कराने की मांग की थी दरअसल, अलीगढ़ में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जीटी रोड स्थित नुमाइश मैदान में ईद की नमाज कराने की मांग की थी। जिलाध्यक्ष यामीन खान अब्बासी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा था। इसमें नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति की मांग भी की थी। AIMIM ने कहा था कि पुष्प वर्षा हम खुद अपने खर्चें में कराएंगे। सड़कों पर नमाज नहीं, तो मिले वैकल्पिक स्थान ज्ञापन में AIMIM ने कहा था कि अलीगढ़ अब स्मार्ट सिटी बन चुका है। शहर की आबादी तेजी से बढ़ी है। वार्डों की संख्या भी 40 से बढ़कर 90 हो गई। सरकार के निर्देशों के अनुसार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। उनका संगठन इसका सम्मान करता है। ऐसे में नुमाइश मैदान को वैकल्पिक स्थान के रूप में उपलब्ध कराया जाए। शाहजमाल और जमालपुर की ईदगाहों में दो-दो शिफ्ट में नमाज होने के बाद भी जगह कम पड़ जाती है। होली मिलन होता है तो नमाज भी हो अब्बासी ने कहा- जब नुमाइश मैदान में होली मिलन, दशहरा, राजनीतिक रैलियां और बाजार लग सकते हैं, तो साल में एक बार ईद की नमाज से भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बिहार के गांधी मैदान और आगरा के ताजमहल का उदाहरण देते हुए प्रशासन से जनहित में निर्णय लेने की अपील की। इन स्थानों पर पुष्पवर्षा की मांगी अनुमति AIMIM नेताओं ने ईद के दिन हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति भी मांगी है। उनका कहना है कि इसका पूरा खर्च वे निजी स्तर पर वहन करेंगे। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने पहली बार दागीं घातक 'सेज्जिल' मिसाइलें, जानें इसकी ताकत
    Next Article
    तेंदुए से 10 मिनट लड़ता रहा, फिर रस्सी में बांधा:लखीमपुर-खीरी में वन विभाग के हवाले किया, हाथ में लगी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment