Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में हिरासत में लिए गए सफाई कर्मी:बसों के जरिए पुलिस लाइन लाया गया, पैदल मार्च निकालकर आना चाहते थे प्राधिकरण

    1 hour ago

    1

    0

    नोएडा में सफाई कर्मचारियों ने यूनियन नेताओं के साथ मिलकर नोएडा स्टेडियम में प्रदर्शन किया। साफ-सफाई कर्मी यहां से पैदल मार्च निकालकर नोएडा प्राधिकरण आना चाहते थे। इससे पहले ही नोएडा स्टेडियम से ही यूनियन नेता समेत सफाई कर्मियों को पकड़ कर पुलिस लाइन ले जाया गया। बता दे प्राधिकरण ने कर्मियों को उकसाकर हड़ताल कराने और सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने के आरोप में यूनियन से जुड़े छह लोगों के खिलाफ फेज-1 थाने में मुकदमा दर्ज है। साथ ही ये लोग सड़क पर कार्य कर रहे सफाई कर्मियों उकसा कर काम बंद करने की धमकी तक दे रहे है। ऐसे में प्राधिकरण शीर्ष अधिकारियों ने पुलिस से आग्रह किया था कि इन पर लगाम कसी जाए ताकि ये लोग सरकारी कार्य में बाधा न डाले। इस बीच सोमवार यूनियन नेता सतबीर मकवाना, साधु मकवाना, बबलू पारचा, रवि पारचा, राधे पारचा और सुनील टोंक और बाहर निकाले गए करीब 150 से ज्यादा कर्मी नोएडा स्टेडियम पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करने लगे। यूनियन नेता पैदल मार्च करके नोएडा प्राधिकरण का घिराव करना चाहते थे। पुलिस और प्राधिकरण को इसकी जानकारी थी। ऐसे में बातचीत से हल नहीं निकलने पर इन सभी को हिरासत में लिया गया। जिनको बस के जरिए पुलिस लाइन लाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर पहुंचे काशी:बाबा काल भैरव को सुनाया भजन, बोले- काशी खुद को चार्ज करने के लिए आता हूं
    Next Article
    शूटर दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फटी:नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती, घर पर काम करते समय बेहोश होकर गिरीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment