Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतिदिन PNG से बन रहा एक लाख बच्चाें का भोजन:वाराणसी के ‘अक्षय पात्र’ से परिषदीय स्कूलों में पहुंच रहा मीड-डे-मील

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी समेत पूरे देश में LPG गैस सिलेंडर के लिए मारामारी मची हुई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट पर भी प्रभाव पड़े हैं। वहीं, वाराणसी में अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से परिषदीय स्कूलों के लिए संचालित सबसे बड़ा किचेन अभी भी प्रतिदिन एक लाख बच्चों के लिए मिड-डे-मील (दोपहर का भोजन) तैयार कर रहा है। दरअसल, यहां पर पीएनजी गैस पाइपलाइप के जरिए गैस की सप्लाई हो रही है। यही कारण है कि यह किचेन पहले की तरह ही संचालित हो रहा है। सेंट्रलाइज्ड किचेन पहली एक्टिव मोड में है। अक्षय पात्र के मैनेजर अनुज तिवारी ने बताया कि पीएनजी के जरिए यहां गैस की आपूर्ति हो रही है इसलिए कोई असुविधा नहीं हो रही है। प्रतिदिन एक लाख बच्चों के लिए यहां खाना बनाया जा रहा है। चार साल पहले PM मोदी ने की थी शुरूआत वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल पहले ही अक्षय पात्र का उद्घाटन किया था। यहां से जनपद के 6 ब्लाकाें के सभी परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील की सप्लाई होती है। यहां पूरा भोजन हाईटेक मशीनों से तैयार किया जाता है। एक साथ 20 हजार रोटियां मशीन से तैयार की जाती है। पूरी पैकिंग के बाद वाहनों से स्कूलों में खाना भेजा जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में करंट लगने से महिला की मौत:सिधौली के पीरु गांव में खेत पर चारा लेने गई थी
    Next Article
    सांसद अरुण सागर ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की:बोले- शाहजहांपुर में शहर से लेकर गांवों तक हो रहा विकास कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment