Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 100 साल पुरानी रामनवमी शोभायात्रा रद्द:नोटिस भेजने और चबूतरे तोड़ने पर भड़के लोग, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश

    3 hours ago

    2

    0

    ​अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके में करीब 100 साल से चली आ रही रामनवमी शोभायात्रा इस बार विवादों के घेरे में है। रूट बदलने की मांग को लेकर प्रशासन और आयोजकों के बीच ठन गई है। प्रशासन जहां पुराने मार्ग पर अड़ा है। वहीं, आयोजकों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस वर्ष शोभायात्रा न निकालने का ऐलान कर दिया है। उधर, गुरुवार को नगर निगम की टीम कनवरी गंजी के कटरा में चबूतरे तोड़ने पहुंच गई। चबूतरे तोड़ने पर लोग भड़क गए और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। ये है पूरा मामला ​देहली गेट क्षेत्र में पिछले 100 वर्षों से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार आयोजकों ने प्रशासन से रूट बदलने की मांग की थी। ​आयोजकों का तर्क था कि पुराना मार्ग (कटरा क्षेत्र) बेहद संकरा है। रास्ते में जर्जर इमारतें और लटके हुए बिजली के तार किसी बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नया मार्ग बेहतर है। प्रशासन ने जारी किए नोटिस शोभायात्रा कमेटी की मांग को प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया। एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव का कहना था कि कोई भी नई परंपरा नहीं शुरू होने दी जाएगी। इसके बाद शोभायात्रा कमेटी के लगभग 50 लोगों को नोटिस भेज दिए। इसके बाद देहली गेट थाने पर हंगामा भी हुआ था। बाजार रहा बंद, भड़के लोग प्रशासन के नोटिस भेजने और पुराने मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने के फैसले पर लोगों ने विरोध किया। बुधवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध किया। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी पुराने मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने की बात पर अड़े रहे। ​नगर निगम की कार्रवाई से बढ़ा तनाव ​प्रशासन ने पुराने रूट को सुचारू बनाने के लिए अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे बने कई मकानों के चबूतरे तोड़ दिए। इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया और प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता का कहना है कि नई परंपरा शुरू नहीं की जा सकती। शोभायात्रा केवल पुराने और निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी। ​कमेटी ने लिया सख्त फैसला ​प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए मेला कमेटी ने पीछे हटने का फैसला किया है। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर मार्ग नहीं बदला गया, तो वे इस वर्ष शोभायात्रा नहीं निकालेंगे। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई करने पर लोग आक्रोशित हो गए। सोशल मीडिया पर विरोध की पोस्ट भी डाली जानी लगीं। ​विपक्ष का काम कर रहा प्रशासन अखंड भारत हिंदू सेना के प्रदेश प्रवक्ता व अधिवक्ता अर्जुन उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन 100 साल पुरानी शोभायात्रा में बाधा डाल रहा है, जबकि ईद की नमाज सड़क पर अदा हो गई। शोभायात्रा कमेटी ने सुरक्षा कारणों से रूट बदलने के लिए कहा है। वहीं, प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी हो गए। उनका आरोप है कि प्रशासन का यह कृत्य विपक्ष के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में भी जनप्रतिनिधियों की चुप्पी सही नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में कैलाश डेरी पर बंद हुआ स्नैक काउंटर:कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने से शहर में रेस्टोरेंट, फूड शॉप पर बदला मेन्यू
    Next Article
    ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:बलिया में जाम लगाया, अस्पताल के गेट पर पत्थर फेंके, पुलिस ने समझाकर शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment