Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में असम CM के बयान पर भड़के कांग्रेसी:कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

    8 hours ago

    2

    0

    ​अलीगढ़ में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक और पूर्व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पुतला दहन करने की कोशिश करने पर पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। ​पुलिस पर दमनकारी नीति का आरोप ​प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने कहा- असम के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जिस अमर्यादित और असंसदीय भाषा का प्रयोग किया है, वह संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से पुतला फूंकने आए थे, लेकिन पुलिस ने दमनकारी रुख अपनाते हुए जबरन पुतला छीन लिया। आरोप लगाया कि भाजपा के संगठन जब चाहें पुतला फूंक लेते हैं। उस समय पुलिस को सार्वजनिक स्थलों की मर्यादा याद नहीं आती। यह दोहरी नीति देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। ​भाजपा पर लगाया दुरुपयोग करने का आरोप विवेक बंसल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आज देश में चुनाव आयोग से लेकर हर सरकारी संस्थान का भाजपा द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को 'निरंकुश' करार देते हुए राहुल गांधी के प्रति उनकी बयानबाजी की भी कड़ी निंदा की। ​महानगर अध्यक्ष की चेतावनी– 'कल 10 पुतले फूकेंगे' ​कांग्रेस महानगर अध्यक्ष नवेद खान ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि योगी-मोदी राज में पुलिस खुद सरकार और भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेताओं का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस ने जबरदस्ती पुतला छीना है, लेकिन कल हम 10 पुतले लेकर आएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम मतदाता सूची:कासगंज में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुआ प्रकाशन
    Next Article
    भाजपा के 9 साल का मनाया जश्न:गांव चलो, बस्ती चलो अभियान की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment