Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को सौंपी अंतिम मतदाता सूची:कासगंज में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुआ प्रकाशन

    6 hours ago

    2

    0

    कासगंज जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सौंपी। यह सूची भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तैयार की गई है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 01.01.2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम चलाया गया था। इस दौरान प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। नेताओं ने इस दौरान मतदाता सूची प्राप्त की इसके बाद शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन किया गया। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस दौरान मतदाता सूची प्राप्त की। यह अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियां अब आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध हैं। इन्हें सभी पदाभिहित स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में प्रवेश शुरू:फार्मेसी में करियर का मौका, 100 सीटों पर एंट्रेंस से मिलेगा दाखिला
    Next Article
    अलीगढ़ में असम CM के बयान पर भड़के कांग्रेसी:कलेक्ट्रेट पर पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से नोकझोंक, हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment