Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में इंस्टाग्राम टिप्पणी से भड़की हिंसा:लोधा में लाठी-डंडों से टकराए दो पक्ष, चार गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के तालसपुर गांव में शनिवार दोपहर नमाज के बाद अचानक दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक रूप ले गया। इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते लाठी-डंडों और पथराव में बदल गया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अल्वी और मेवाती परिवार आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि हिंसा भड़क उठी। लाठी-डंडों और पथराव से मचा बवाल दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों के साथ भिड़ गए और एक-दूसरे पर पथराव किया। अचानक हुए इस हमले में कई लोग घायल हो गए और गांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से काबू में हालात सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले में दरोगा दीपक यादव ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों पक्षों ने दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घातक हथियारों का इस्तेमाल किया। कई नामजद और अज्ञात पर गंभीर आरोप मेवाती पक्ष से मोहसिन उर्फ हाजी, मौ. समीर, यूसुफ, सालिम, असरफ, मुशीर, अबरार, मुकीम सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अल्वी पक्ष से नदीम, मेंहदी हसन, आमिर उर्फ भुल्ला, सोनी उर्फ बहरा, खालिद, भूरा, साहिल, नासिर और आमिर सहित 15-20 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। चार आरोपी गिरफ्तार, गांव में तनावपूर्ण शांति पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहसिन उर्फ हाजी, समीर, नदीम और मेंहदी हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कॉर्पियो से 20 पेटी अवैध शराब जब्त:गाड़ी के सीट के नीचे छिपा रखी थी, देवरिया में एक तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    वाल्मीकि समुदाय पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार:चौराहा जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन, मिस्टर पीलीभीत नाम से चलाता है पेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment