Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में खेरेश्वर मंदिर में मांस चढ़ाने वाला शिक्षक गिरफ्तार:पुलिस पूछताछ में बोला- 15 साल से कर रहा तंत्र-मंत्र, राष्ट्रपति पुतिन का नाम लिया

    9 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के सिद्धपीठ खेरेश्वर महादेव मंदिर में शिव प्रतिमा पर मांस चढ़ाने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक ने 31 अक्टूबर की शाम को मंदिर में शिव प्रतिमा पर मांस के टुकड़े चढ़ाए और कोल्ड ड्रिंक की बोतल में लाया गया पेय पदार्थ चढ़ाया था। सफाई के दौरान मांस के टुकड़े मिलने पर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक व्यक्ति यही हरकत करता दिखाई दिया। इसके बाद से मंदिर समिति के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे वही व्यक्ति दोबारा मंदिर पहुंचा। इस बार उसके हाथ में बोतल के साथ छोले-भटूरे, समोसे और अन्य खाद्य सामग्री थी। सेवादारों ने उसे पहचानते ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अनवारुद्दीन(47) के रूप में हुई है। वह गणेशपुर में प्राइमरी स्कूल में सस्पेंड शिक्षक है और वर्तमान में धौर्रा में रहता है। पुलिस ने बताया- पूछताछ में आरोपी ने पिछले करीब 15 साल से तंत्र-मंत्र के लिए इस तरह की पूजा करने की बात स्वीकार की है। एएसपी सृष्टि जैन ने कहा- मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुतिन का नाम लिया, बोला- भोलेनाथ ने बुलाया मंदिर परिसर में पकड़े जाने के बाद जब उससे सवाल किए गए तो उसके जवाब भी चौंकाने वाले थे। उससे पूछा गया कि वह मांस लेकर मंदिर क्यों आया था और किसने ऐसा करने को कहा था? इस पर वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन का नाम लेने लगा। उसने कहा- पुतिन ने उससे ऐसा करने को कहा था और भोलेनाथ ने उसे बुलाया था। उसने खुद को बेसिक स्कूल का शिक्षक भी बताया। हालांकि, उसके इन बयानों की वास्तविकता और घटना के पीछे की वजह की पुलिस जांच कर रही है। मंदिर संरक्षक बोले- सफाई में मिले थे मांस के टुकड़े मंदिर के संरक्षक पंडित दयानंद भारती ने बताया कि 31 अक्टूबर को सेवादार सफाई कर रहे थे, तभी शिवलिंग के पास मांस के टुकड़े मिले। इसके बाद CCTV कैमरे खंगाले गए। फुटेज में एक व्यक्ति मांस चढ़ाकर जाता दिखाई दिया। मंदिर के सेवादार लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को दोबारा मंदिर पहुंचने पर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। करणी सेना और गौरक्षा दल ने घेरा थाना घटना की जानकारी मिलते ही करणी सेना के पदाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान और गौरक्षा दल के नेता भी मंदिर पहुंच गए। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद दोनों संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोधा थाने पहुंच गए। यहां थाने का घेराव कर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि खेरेश्वर मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां इस तरह की हरकत के पीछे माहौल बिगाड़ने की साजिश तो नहीं, इसकी भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। एसपी सिटी और सीओ पहुंचे, पूछताछ जारी थाने पर हंगामे और तनाव की सूचना पर एसपी सिटी आदित्य बंसल और सीओ गभाना सृष्टि जैन भी पहुंच गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह मांस कहां से लाया था, शिवलिंग पर चढ़ाने के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस CCTV फुटेज और आरोपी के बयानों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संकल्प शर्मा गौतमबुद्धनगर के जॉइंट CP बने, संतोष मिश्र को कानपुर की जिम्मेदारी, 2 IPS ट्रांसफर
    Next Article
    सपा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स देख यूपी BJP में टेंशन:5 गुना तेज बढ़ रहे इंस्टा फॉलोअर, चुनाव पर क्या असर होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment