Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:संकल्प शर्मा गौतमबुद्धनगर के जॉइंट CP बने, संतोष मिश्र को कानपुर की जिम्मेदारी, 2 IPS ट्रांसफर

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी शासन ने मंगलवार को 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में जॉइंट सीपी संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, पीटीएस जालौन में डीआईजी के पद पर तैनात संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का जॉइंट सीपी बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर में जॉइंट सीपी रहे राजीव नारायण मिश्र पिछले महीने रिटायर हो गए थे। 2012 बैच के आईपीएस संकल्प की जगह इसी बैच के संतोष कुमार मिश्रा को कानपुर भेजा गया है। शासन स्तर पर अभी बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादले होने हैं। चुनाव आयोग ने तीन साल से एक ही जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों को 30 नवंबर तक हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके मद्देनजर पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग ऐसे अधिकारियों की सूची तैयार कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में पूर्व मंत्री घर में नजरबंद, गन्ना किसानों के 300 करोड़ बकाया भुगतान के लिए निकालने वाले थे पदयात्रा बरेली में मंगलवार को पूर्व मंत्री और सपा नेता भगवत सरन गंगवार को पदयात्रा निकालने से पहले ही घर में रोक दिया गया। वह गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर प्रेमनगर से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालने वाले थे। गंगवार का दावा है कि नवाबगंज और बहेड़ी की चीनी मिलों पर किसानों का करीब 300 करोड़ रुपये बकाया है। यह कार्रवाई उसी दिन हुई, जब भाजपा शहर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाल रही थी। दूसरी ओर, सपा ने गन्ना किसानों के भुगतान का मुद्दा उठाकर सरकार को घेरने की तैयारी की थी। पूरी खबर पढ़ें सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला:नायब तहसीलदार का पैर फ्रैक्चर, 2 लेखपाल घायल; डंपर सीज सुल्तानपुर में अवैध खनन रोकने गई राजस्व और खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो लेखपाल घायल हुए हैं। आरोप है कि खनन में शामिल लोगों ने दो लेखपालों को कुछ समय के लिए बंधक भी बना लिया था। वहीं नायब तहसीलदार की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक डंपर सीज करने के साथ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामला सोमवार देर रात 2 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर इमलिया गांव का है। पढ़िए पूरी खबर… ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग दंपती ने जान दी: कानपुर से पैतृक गांव आए थे, बेटे को सदमे में आया हार्ट अटैक फतेहपुर में सोमवार शाम रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग दंपती के शव मिले। पुलिस दोनों की मौत की वजह मालगाड़ी के सामने कूदकर जान देना बता रही है। शव गंगचौली गांव के पास अपलाइन के बीच मिले। मालगाड़ी के गार्ड ने घटना की सूचना दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दोनों मथुरा जाने की बात कह कर घर से निकले थे। 22 अक्टूबर को बड़ा बेटा गांव छोड़कर कानपुर वापस चला गया था। इसके बाद भाई के घर पर रह रहे थे। घटना जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर औंग थाना क्षेत्र के गंगचौली गांव के पास की है। पूरी खबर पढ़ें... अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर डेंटर की मौत: ट्रक में फंसकर 400 मीटर तक घिसटा, शरीर के उड़े चीथड़े सुल्तानपुर में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और उस पर सवार डेंटर ट्रक में फंस गए। ट्रक उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में डेंटर के शरीर के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने सड़क से टुकड़े बटोर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक में बाइक फंसी देखी तो ड्राइवर को रुकने को कहा। सभी लोग बाइक सवार को निकालने लगे तभी मौका पाकर ट्रक ड्राइवर भाग गया। घटना जिला मुख्यालय से 4 किमी दूर कोतवाली देहात क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें... आजमगढ़ में सपा सांसद के बेटे के खिलाफ FIR: टेंपो चालक और बेटी के साथ मारपीट की आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट से सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के बेटे मनोज सरोज के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक व्यक्ति और उसकी 12 साल की बेटी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अरविंद तिवारी ने शिकायत में बताया कि 1 नवंबर की शाम वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ टेंपो से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोक लिया गया। आरोप है कि शराब के नशे में मनोज सरोज ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें... लखनऊ में हेड शेफ को वाहन ने मारी टक्कर, मौत: ड्यूटी से लौट रहे थे घर, इलाज के दौरान दम तोड़ा लखनऊ में किसान पथ पर सोमवार देर रात करीब 1 बजे बाजनगर अंडरपास के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान दुबग्गा के मलहा निवासी हरदेव लाल (28) के रूप में हुई। अंधे चौकी प्रभारी विनय गुरुदेव ने बताया कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें… STF ने खटारू गैंग के 4 बदमाशों को पकड़ा:13 दिन से मेरठ में छिपे थे, हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे यूपी STF ने कुख्यात खटारू गैंग के 4 बदमाशों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश जम्मू-कश्मीर में रंगदारी मांगते थे। डकैती डालते, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे। 22 अक्टूबर से मेरठ में छिपे थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस इन्हें ढूंढ़ रही थी। यूपी STF से मदद लेते हुए सोमवार को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता, रोहित, ये तीनों जम्मू-कश्मीर के सांबा के रहने वाले हैं। इसके साथ ही माज कुरैशी मेरठ के सोतीगंज का रहने वाला है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 1 लैपटॉप बरामद किया गया है। पूरी खबर पढ़ें... लखनऊ में मिले 6 चाइनीज सिम बॉक्स, 192 ई-सिम सक्रिय: विदेश से इंडियन नंबर पर कॉल करते थे आरोपी लखनऊ में पुलिस छापेमारी में बरामद 6 सिम बॉक्सों पर ‘मेड इन-चाइना’ लिखा मिला है। पुलिस ने शनिवार को चार जगहों पर छापेमारी की थी, जहां से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए थे। इन सिम बॉक्सों से 192 ई-सिम सक्रिय पाए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घर के मुख्य गेट पर CCTV कैमरा लगाने के बजाय Wi-Fi से कनेक्टेड फेस डोर बेल लगा रखी थी। इसके जरिए घर में आने-जाने वालों की जानकारी रखते थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रास्ता बंद होने पर दरोगा से भिड़े लोग, VIDEO:बोले- तुम गुंडे हो, पैसे लेकर मेरी गाड़ी निकालो; राज्यपाल का कार्यक्रम था
    Next Article
    अलीगढ़ में खेरेश्वर मंदिर में मांस चढ़ाने वाला शिक्षक गिरफ्तार:पुलिस पूछताछ में बोला- 15 साल से कर रहा तंत्र-मंत्र, राष्ट्रपति पुतिन का नाम लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment