Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में महिलाओं को लूटने वाले 2 बदमाश ढेर:दोपहर में लूट की, शाम को एनकाउंटर हुआ; दो सिपाही भी घायल

    1 day ago

    1

    0

    अलीगढ़ में महिलाओं को लूटने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बदमाशों ने रविवार दोपहर भी एक महिला से कुंडल लूटे थे। इसके बाद से पुलिस उनकी घेराबंदी में जुटी थी। पुलिस ने देर शाम बदमाशों को मढौली गांव के पास घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश ढेर हो गए। मारे गए बदमाश रजा मोहम्मद पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। वह रजापुर गांव के सिंभावली थाना क्षेत्र (हापुड़) का रहने वाला था। जबकि मोमीन बुलंदशहर का रहने वाला था। उस पर 27 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। 4 तस्वीरें देखिए… 17 मई से कर रहे थे लूट 17 मई की दोपहर के समय भकरोला गांव की रहने वाली सीमा देवी, कुंती देवी, सुनीता, गुड़िया, प्रेमलता, कमलेश, रेखा, पूनम, ललितेश और कमलेश समेतत कई महिलाएं खेत गई थीं। इसी दौरान वहां बाइक से 2 युवक पहुंचे और तमंचा दिखाकर महिलाओं को डरा दिया। उसके बाद बदमाशों ने महिलाओं से जबरन उनके कुंडल और पाजेब समेत अन्य जेवर उतरवा लिए। जब महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित महिलाओं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की थी। गांववालों ने बताया था कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से महिलाओं में डर था। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की थी। मडराक थाने में इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी हुई थी। आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अतरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में रहने वाली पुष्पा देवी जानवर लेकर खेत से घर जा रही थीं। तभी गोधा रोड पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके कुंडल लूट लिए थे। एसएसपी नीरज सिंह जादौन ने बताया- कई दिनों से दोनों अपराधियों की तलाश में लगातार नाकेबंदी और कॉम्बिंग की जा रही थी। सभी छोटे-बड़े रास्तों पर टीमें एक्टिव थीं। रविवार सुबह खैर थाना क्षेत्र में दोनों बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और वहां से भाग गए। इसके बाद पूरे इलाके में सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। महिला से फिर लूट, फिर पुलिस ने घेरा सूचना मिलते ही पुलिस ने यूपी-112 के जरिए इलाके की घेराबंदी कर दी। बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन, उन्होंने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी। एसओ अतरौली और एसओ हरदुआगंज की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। वहीं, 2 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की मौत हो गई। उनकी पहचान रजा मोहम्मद और मोमीन के रूप में हुई। दोनों बदमाशों पर कई मुकदमे दर्ज थे पुलिस के अनुसार, रजा मोहम्मद पर महिलाओं से लूट की 27 वारदात करने का आरोप था। उसने 40-50 महिलाओं को निशाना बनाया था। उसके खिलाफ एक महिला से रेप करने का मुकदमा भी दनकौर थाने में दर्ज है। रजा मोहम्मद अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जेल से बाहर आया था। बाहर आते ही उसने फिर से गैंग बनाकर महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। एसएसपी ने कहा कि गांवों और खेतों में काम करने वाली महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ------------------------ यह खबर भी पढ़िए- 'रील बनाने से रोकने पर गाली दी, मोटी कहा':काशी में इंफ्लुएंसर को पीटने वाली छात्राएं बोलीं- वह नकल से टॉप करती है वैष्णवी ने हमें गाली दी और मोटी कहा। वह बाल खींचकर वहां से भाग गई। हमने जो किया वह एक्शन पर रिएक्शन था। लोगों ने आधी वीडियो देखी है। उन्हें पूरी वीडियो देखनी चाहिए। वह दो बार की टॉपर है, लेकिन नकल से पास होती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बाप-बेटे की बीच सड़क हत्या:बाइकों की टक्कर के बाद दबंगों ने चाकू से गोदा, एक बेटे की हालत गंभीर
    Next Article
    अखिलेश के भाई प्रतीक के लिए कांग्रेसी को पड़े थप्पड़:रैली में बदला सरकारी कार्यक्रम, घोड़े दौड़ा रहे विधायकजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment