Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश:रुकने का इशारा किया तो बैरियर तोड़कर भागा ड्राइवर, FIR दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने लाल डिग्गी पर काली स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और पुलिसकर्मियों की तरफ गाड़ी दौड़ा दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बचकर जान बचाई। इसके बाद चालक बैरियर तोड़कर फरार हो गया। स्कॉर्पियो के पिछले शीशे पर 'अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ (हाथरस)' लिखा था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रोकने का इशारा किया तो बढ़ा दी रफ्तार पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे सिविल लाइंस पुलिस की टीम लाल डिग्गी पर शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एएमयू सर्किल की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे पुलिस टीम की तरफ बढ़ा दी। बैरियर तोड़कर स्कॉर्पियो लेकर भागा आरोप है कि चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने बचने का प्रयास किया तो चालक बैरियर को टक्कर मारकर स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। गाड़ी के पीछे नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ के अध्यक्ष का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने वाहन नंबर UP86AX2308 के आधार पर चालक की पहचान शुरू कर दी है। जानलेवा हमले की धारा में FIR उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में 25 नवंबर की रात 1:31 बजे एफआईआर दर्ज की गई। मुकदमे में बीएनएस की धारा 281 और 109(1) लगाई गई हैं। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब वाहन के मालिक और घटना के समय गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आसिम मुनीर के खिलाफ विद्रोह, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पाकिस्‍तान सरकार को सीधा अल्‍टीमेटम
    Next Article
    आयुष्मान कार्ड के बावजूद ऑपरेशन के नाम पर रुपए मांगे:बांदा में सीएमएस ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment