Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    China ने Shenzhou-24 से अंतरिक्ष भेजा पहला विदेशी क्रू, पाक नागरिक भी शामिल

    21 hours ago

    4

    0

    (के जे एम वर्मा) बीजिंग/जीक्यूआन, 25 नवंबर चीन ने बुधवार को अपने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-24’ का प्रक्षेपण किया, जिसमें पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली समेत तीन अंतरिक्ष यात्री सवार हैं। अली चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले विदेशी नागरिक हैं। ‘लॉन्ग मार्च-2एफ’ वाहक रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिमी चीन स्थित जीक्यूआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया गया।अधिकारियों ने प्रक्षेपण के कुछ ही मिनट बाद इसे सफल घोषित कर दिया। अंतरिक्ष यात्रियों के दल में मिशन कमांडर एवं अंतरिक्ष यान के पायलट तांग होंगबो, उड़ान अभियंता वू यी और अली शामिल हैं। अली चीन के ‘तियांगोंग’ अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री हैं।अली करीब एक सप्ताह के बाद ‘शेनझोउ-23’ अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर लौटेंगे, जबकि चीनी अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर अंतरिक्ष स्टेशन पर करीब छह महीने बिताते हैं। अंतरिक्ष यान के करीब तीन घंटे में ‘तियांगोंग’ अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने की संभावना है। चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन उस समय विकसित किया था, जब उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम में चीनी सेना ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) की भागीदारी को लेकर चिंताओं के कारण कथित तौर पर उसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से दूर रखा गया था।चीन वर्तमान में दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन कर रहा है। उसका अंतरिक्ष स्टेशन 2022 में परिचालन में आया था। फुटबॉल के मैदान के आकार वाले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की तुलना में ‘तियांगोंग’ अपेक्षाकृत छोटा है।वर्ष 1998 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के प्रक्षेपण के बाद से विभिन्न देशों के अंतरिक्ष यात्री वहां 3,000 से अधिक प्रयोग कर चुके हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ की योजना 2031 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को सेवामुक्त करने की है। इसके लिए अंतरिक्ष स्टेशन को उसकी कक्षा से बाहर निकालने के वास्ते ‘स्पेसएक्स’ द्वारा विकसित किए जा रहे एक विशेष यान की मदद ली जाएगी, ताकि उसे नियंत्रित तरीके से पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कराकर दक्षिणी प्रशांत महासागर में गिराया जा सके।चीन के अधिकारियों ने बताया कि ‘शेनझोउ-24’ मिशन के प्रमुख उद्देश्यों में ‘शेनझोउ-23’ के अंतरिक्ष यात्री दल की जगह नए दल को तैनात करना, अंतरिक्ष स्टेशन का नियमित संचालन सुनिश्चित करना, वैज्ञानिक अनुसंधान, रखरखाव और वैज्ञानिक उपकरणों का परीक्षण करना शामिल है। इस मिशन के दौरान 90 से अधिक प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण किए जाने की योजना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी एजेंसी CIA के गैर-गोपनीय नेटवर्क पर Cyber Attack, खुफिया तंत्र प्रभावित
    Next Article
    US Tariff Hike: भारत और चीन समेत 16 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी में अमेरिका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment