Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिकी एजेंसी CIA के गैर-गोपनीय नेटवर्क पर Cyber Attack, खुफिया तंत्र प्रभावित

    21 hours ago

    5

    0

    अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए की गैर-गोपनीय सूचना संबंधी एक प्रणाली में साइबर हमले के जरिये सेंध लगाई गई। इस मामले से अवगत एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि इस सेंधमारी से कोई गोपनीय सूचना प्रभावित नहीं हुई और समस्या का समाधान कर दिया गया है।साइबर हमले से सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त खुफिया सूचनाओं से संबंधित प्रणाली प्रभावित हुई। इसके तहत इंटरनेट, वाणिज्यिक उपग्रहों और निजी डेटा ब्रोकर (डेटा उपलब्ध कराने वाली निजी संस्थाओं) समेत विभिन्न स्रोतों से सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़े एकत्र किए जाते हैं और उनका विश्लेषण किया जाता है। हालांकि ये सूचनाएं आम तौर पर पूरी तरह या आंशिक रूप से सार्वजनिक होती हैं लेकिन खुफिया विश्लेषकों को इनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।विश्लेषक इनका अलग से या गोपनीय जासूसी कार्यक्रमों से प्राप्त सूचनाओं के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सी सूचनाएं प्रभावित हुईं या इस सेंधमारी के लिए कौन जिम्मेदार है। इस सेंधमारी की खबर सबसे पहले ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने मंगलवार को दी थी।यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल में विभिन्न प्रणालियों में आई गंभीर तकनीकी खामियों के कारण सेवाएं बाधित होने से कई अमेरिकी नागरिक चिंतित हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिस आंतरिक नेटवर्क का इस्तेमाल करती है, वह पिछले सप्ताह कुछ समय के लिए ठप हो गया था। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) भी अपने द्वारा संचालित राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन डेटाबेस में कथित सेंधमारी की जांच कर रहा है।इन घटनाओं से पहले हवाई यातायात नियंत्रकों को पायलटों से संपर्क करने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद देशभर में विमानों की उड़ान भरने पर रोक लगानी पड़ी थी और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इस महीने एप्पल, जेपी मॉर्गन चेज और माइक्रोसॉफ्ट की प्रणालियां भी ठप हुई थीं। इन घटनाओं ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, बैंकिंग प्रणालियों और उन डिजिटल साधनों की कमजोरियों को उजागर किया है जिनका लाखों लोग रोजाना इस्तेमाल करते हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन का कहना है कि विभिन्न प्रणालियों में आई ये खामियां किसी समन्वित साइबर हमले का हिस्सा नहीं हैं। प्रशासन ने अमेरिकी नागरिकों की चिंताओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय खुफिया निदेशक जे क्लेटन को रविवार सुबह समाचार कार्यक्रमों में भेजा। क्लेटन ने कहा कि हैकरों से एक कदम आगे रहने के लिए प्रणालियों की खामियों को जल्द से जल्द दूर करने और उन्हें उन्नत बनाने की कोशिश की जा रही है और यही उनके ठप होने की मुख्य वजह है।उन्होंने कहा कि हैकरों के पास अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के ऐसे अत्याधुनिक साधन हैं जिनकी मदद से वे अभूतपूर्व स्तर पर हमले कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोपनीय कारोबारी डेटा चोरी और बैंक धोखाधड़ी में Huawei दोषी, US Court का फैसला
    Next Article
    China ने Shenzhou-24 से अंतरिक्ष भेजा पहला विदेशी क्रू, पाक नागरिक भी शामिल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment