Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में UPI को लेकर व्यापारियों की बैठक:बोले-चार्ज लगाने से कारोबार पर असर पड़ेगा, वित्त मंत्रालय से पुनर्विचार की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल की शनिवार को रामघाट रोड स्थित होटल में बैठक हुई। इसमें 2 हजार रुपए या इससे ज्यादा के UPI ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने चिंता जताई। व्यापारियों का कहना था कि कारोबार पहले से ही दबाव में है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगने से उनकी लागत बढ़ेगी और इसका असर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होने की बात सामने आई है। संगठन की ओर से इस संबंध में वित्त मंत्रालय को ई-मेल के जरिए ज्ञापन भेजा जाएगा। इसमें शुल्क व्यवस्था पर दोबारा विचार करने की मांग की जाएगी। जरूरत पड़ने पर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेगा। धातुओं के दाम बढ़ने से बढ़ी लागत प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ सिक्स संस ने कहा कि व्यापार पहले ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ताला-हार्डवेयर, आर्टवेयर और अलीगढ़ में बनने वाले दूसरे उत्पादों की मांग प्रभावित हुई है। पीतल समेत अन्य धातुओं के दाम बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ रही है, जबकि बाजार में मांग कम हो रही है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद ईरान-इजरायल संघर्ष का भी कारोबार पर असर पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से भारतीय उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बयानों को लेकर भी व्यापारियों में चिंता है। उन्होंने केंद्र सरकार से इन परिस्थितियों पर ध्यान देने की मांग की, ताकि निर्यात और घरेलू कारोबार पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। व्यापारी हित में संगठन मजबूत करने पर जोर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वार्ष्णेय और प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप बंसल ने व्यापार मंडल को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से व्यापारी हित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने की अपील की। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता उमेश खन्ना ने किया। इसमें महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय, कपिल अग्रवाल, दिनेश शर्मा, अजय खोवा, सुरेश बंसल, महानगर महामंत्री विवेक गुप्ता, अमित अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मनीष अग्रवाल और चेयरमैन मनोज गोयल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने बेटे-पोते पर डाला तेजाब, फिर किया सुसाइड:मेरठ में पेंशन के पैसों को लेकर लेकर परिवार में झगड़ा होता था, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी सपा में शामिल:अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली सदस्यता, दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment