Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने बेटे-पोते पर डाला तेजाब, फिर किया सुसाइड:मेरठ में पेंशन के पैसों को लेकर लेकर परिवार में झगड़ा होता था, पुलिस ने जांच शुरू की

    7 hours ago

    1

    0

    मेरठ के फलावदा क्षेत्र के दादूपुर गांव में शनिवार रात पेंशन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 65 साल की महिला ने अपने बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। घटना में 45 साल का बेटा परमवीर और 14 साल का पोता हृदय प्रभावित हुए हैं। इसके बाद महिला की मौत हो गई। देर रात ग्रामीणों की सूचना पर फलावदा थाना पुलिस और सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा सामने आया है। पेंशन को लेकर परिवार में होता था विवाद दादूपुर गांव निवासी युद्धवीर की पत्नी सुमित्रा देवी को पेंशन मिलती थी। पुलिस के मुताबिक, पेंशन के पैसों को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था। शनिवार रात भी इसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद सुमित्रा ने अपने बेटे परमवीर और 14 साल के पोते हृदय पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम घटना की जानकारी ग्रामीणों ने देर रात पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फलावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बोली- घरेलू विवाद से जुड़ा मामला सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सुमित्रा देवी ने अपने बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डाला था। इसके बाद महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच में घटना घरेलू कलह से जुड़ी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में बेकाबू ट्रक ने हाइट गेज तोड़ा:फल विक्रेता जख्मी, गंभीर हालत में कानपुर रेफर
    Next Article
    अलीगढ़ में UPI को लेकर व्यापारियों की बैठक:बोले-चार्ज लगाने से कारोबार पर असर पड़ेगा, वित्त मंत्रालय से पुनर्विचार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment