Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अल्काराज कलाई की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से बाहर:अप्रैल से कोई मैच नहीं खेला, US ओपन पर भी संशय

    11 hours ago

    1

    0

    दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज कलाई की पुरानी चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सस्पेंस बढ़ गया है। अल्काराज अप्रैल के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। वे सिनसिनाटी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाले थे, जिसे US ओपन की सबसे अहम तैयारी माना जाता है। टूर्नामेंट डायरेक्टर बोले- जल्द कोर्ट पर लौटें, यही उम्मीद सिनसिनाटी ओपन के टूर्नामेंट डायरेक्टर बॉब मोरान ने आधिकारिक बयान जारी कर अल्काराज के हटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि कार्लोस जल्द से जल्द कोर्ट पर लौटने और फिर से मुकाबले खेलने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और भविष्य में सिनसिनाटी में उनका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’ फ्रेंच ओपन और विंबलडन भी नहीं खेल सके 21 साल के स्पेनिश स्टार अल्काराज ने 14 अप्रैल को बार्सिलोना ओपन में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। उसी मैच के बाद कलाई की चोट उभरने पर उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इसके बाद वह फ्रेंच ओपन और पूरा ग्रास-कोर्ट सीजन, जिसमें विंबलडन भी शामिल है, नहीं खेल सके। प्रैक्टिस से उम्मीद जगी, लेकिन फिटनेस नहीं मिली हाल ही में सोशल मीडिया पर अल्काराज की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वह 11 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी ओपन तक फिट हो जाएंगे। हालांकि, कलाई पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें कोई जोखिम नहीं लेने की सलाह दी। US ओपन में खेलने पर भी सवाल अल्काराज का अगला लक्ष्य 30 अगस्त से शुरू होने वाला साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम US ओपन है, जहां वह डिफेंडिंग चैंपियन हैं। हालांकि, बिना किसी वार्म-अप मैच के सीधे ग्रैंड स्लैम में उतरना आसान नहीं होगा। अगर वह समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए, तो यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सस्पेंस बना रहेगा। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस रैपिड में टॉप पर:18 में से 12 पॉइंट्स जुटाए; अब 18 ब्लिट्ज मैचों में होगा खिताब का फैसला भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीत लिया। अमेरिका में खेले गए ग्रैंड चेस टूर के इस टूर्नामेंट में उन्होंने रैपिड मुकाबलों में बनाई बढ़त को ब्लिट्ज राउंड में भी बरकरार रखा और ट्रॉफी अपने नाम की। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर:18 में से 12 पॉइंट्स जुटाए; अब 18 ब्लिट्ज मैचों से खिताब का फैसला
    Next Article
    हर्ष, शिवांग, तनुष और विप्रज टीम के नेट बॉलर:श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट की तैयारी, 15 अगस्त से सीरीज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment